Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फ्रांस और स्पेन में बेकाबू हुई जंगल की आग, दो लाख से अधिक लोग निकाले गए

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 05:11 PM (IST)

    दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस और मध्य स्पेन में भीषण जंगल की आग के कारण लगभग 2 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। ...और पढ़ें

    फ्रांस और स्पेन में बेकाबू हुई जंगल की आग। (रॉयटर्स)

    फ्रांस और स्पेन में बेकाबू हुई जंगल की आग। (रॉयटर्स)

    HighLights

    1. फ्रांस और स्पेन में जंगल की भीषण आग से हाहाकार।

    2. दोनों देशों से लगभग 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

    3. फ्रांस में आग अब बोर्डो शहर की ओर बढ़ रही है।

    डिजिटल डेस्क, आर्काचोन। दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस और मध्य स्पेन में जंगल की भीषण आग के कारण लगभग 2,00,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाना पड़ा। मैड्रिड और बोर्डो के पास के कस्बों में रहने वाले लोग आग के बेकाबू होने पर वहां से भागने लगे। दोनों देशों में आग बुझाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को आग की बढ़ती भयावहता ने चौंका दिया।

    स्पेन में आग बुझाने वाले कर्मचारियों ने माना कि आग इतनी तेज और खतरनाक थी कि उसका सीधे तौर पर सामना करना मुश्किल था। फ्रांस के अटलांटिक तट पर मौजूद टूरिस्ट इलाकों में आग फैलने पर कुछ लोग नाव से भी भाग निकले।

    फ्रांस के गृह मंत्रालय के अनुसार, फ्रांस के गिरोंडे और लैंड्स इलाकों में 1,41,000 लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े। स्पेन के गृह मंत्रालय के मुताबिक, मध्य स्पेन में 60,000 लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    दर्जनों फ्रांसीसी फायरफाइटर घायल हुए, लेकिन दोनों देशों में किसी की मौत की खबर नहीं है। हालांकि, अफरा-तफरी का माहौल था। लोग कारों से भाग रहे थे और पुलिस घर-घर जाकर लोगों को इलाका खाली करने के लिए कह रही थी, क्योंकि पास के जंगलों से धुएं के गुबार उठ रहे थे।

    खबरें और भी

    फ्रांस के गृह मंत्री लारेंट नुनेज ने कहा कि फ्रांस में भीषण आग अब बोर्डो शहर की ओर बढ़ रही है।

    (समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)