उम्र 64, डेटिंग एप्स और 14 महिलाओं से रेप... जर्मनी से आया चौंकाने वाला मामला, कोर्ट में खुली क्राइम कुंडली
बर्लिन में एक 68 वर्षीय व्यक्ति पर डेटिंग ऐप्स के जरिए मिली 14 महिलाओं को नशीली दवा देकर बलात्कार करने का आरोप लगा है। ...और पढ़ें

HighLights
बर्लिन में 68 वर्षीय व्यक्ति पर 14 महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप
डेटिंग ऐप्स से मिलकर महिलाओं को नशीली दवा देकर रेप किया
पुलिस ने आरोपी के अपार्टमेंट से यौन अपराधों के वीडियो जब्त किए
डिजिटल डेस्क, बर्लिन। जर्मन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 64 साल के व्यक्ति पर 14 महिलाओं से दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। यह व्यक्ति महिलाओं से डेटिंग एप्स के जरिए मिलता था और उनके साथ रेप करता था।
जर्मन सरकारी वकीलों ने मंगलवार को बताया कि बर्लिन के 68 साल के एक व्यक्ति पर 14 महिलाओं को नशीली दवा देकर रेप करने और इन घटनाओं का वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया है। वह इन महिलाओं से डेटिंग ऐप्स पर मिला था।
उन्होंने बताया कि किसी भी पीड़िता को इन कथित घटनाओं के बारे में कुछ भी याद नहीं था। इन घटनाओं का पता तब चला जब पुलिस ने आरोपी के अपार्टमेंट में छापा मारा और डेटा स्टिक जब्त कीं, जिनमें यौन अपराधों के कई वीडियो थे।
बर्लिन के सरकारी वकीलों के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि आरोप है कि उसने महिलाओं को शराब के साथ नींद की गोलियां देकर बेहोश किया और फिर उनके साथ रेप किया। वह इन महिलाओं से पहले ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए मिला था।
खबरें और भी
सरकारी वकीलों ने बताया कि इस व्यक्ति के कथित अपराधों के सिलसिले में कुल 58 महिलाओं की पहचान की गई है और अब तक जो आरोप लगाए गए हैं, वे 14 महिलाओं के साथ रेप की 22 घटनाओं से जुड़े हैं। अधिकारियों को इस मामले की जानकारी लोअर सैक्सनी राज्य की पुलिस से मिली, जो एक अन्य व्यक्ति द्वारा किए गए इसी तरह के अपराधों की जांच कर रही थी।
यह व्यक्ति बर्लिन में मौजूद आरोपी के संपर्क में था। बर्लिन पुलिस ने पिछले साल मार्च में पहली बार आरोपी के अपार्टमेंट में छापा मारा था, तब उन्हें कथित रेप के वीडियो मिले थे। उन्होंने बताया कि इस साल मार्च में दूसरी बार तलाशी के बाद आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया और तब से वह प्री-ट्रायल हिरासत में है। उस पर गंभीर रेप के 22 मामलों और खतरनाक शारीरिक चोट पहुंचाने का आरोप है। सरकारी वकीलों ने कहा कि अन्य संभावित पीड़ितों से जुड़ी जांच अभी चल रही है।