यूरोप में गर्मी से हाहाकार, स्लोवाकिया और ऑस्ट्रिया में टूटा उच्च तापमान का रिकॉर्ड
मध्य यूरोप में तापमान बुधवार को फिर से बहुत बढ़ गया और स्लोवाकिया व आस्ट्रिया दोनों देशों में अब तक रिकॉर्ड सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। स्लोवाकिया मे ...और पढ़ें

यूरोप में गर्मी से हाहाकार, स्लोवाकिया और ऑस्ट्रिया में टूटा उच्च तापमान का रिकॉर्ड
HighLights
स्लोवाकिया में इस गर्मी में यह तीसरी बार तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
कामेनिका नाद हृोमोन में 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तापमान
एपी, ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया)। मध्य यूरोप में तापमान बुधवार को फिर से बहुत बढ़ गया और स्लोवाकिया व आस्ट्रिया दोनों देशों में अब तक रिकॉर्ड सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। स्लोवाकिया में इस गर्मी में यह तीसरी बार तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।
स्लोवाक मौसम विज्ञान संस्थान के अनुसार, दक्षिणी स्लोवाकिया के कामेनिका नाद हृोमोन शहर में तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नया रिकार्ड है।
इससे पहले 29 और 30 जून को रिकॉर्ड बने थे जब टर्ना नाद बोडवो शहर में तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और कामेनिका नाद हृोमोन में 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इसने हर्बानोवो शहर में 2007 में दर्ज 40.3 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम तापमान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।
जियोस्फीयर मौसम सेवा के अनुसार, ऑस्ट्रिया में स्लोवाकिया की सीमा के पास बैड डायच-ऑल्टनबर्ग में अब तक का सबसे अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिसने पिछले दिन के 41.0 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
चेक गणराज्य और हंगरी में भी इस गर्मी की शुरुआत में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था।