कभी जेल में तड़पे, युद्ध में हुए घायल... खामेनेई के 36 साल के शासन का अंत; कैसे ईरान के सुप्रीम लीडर बने Khamenei?
इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। खामेनेई की मौत के साथ ही ईरान में 36 साल के शासन का अंत हो ग ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका ने साथ मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया। ईरान पर लगातार कई मिसाइलें दागी गईं। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है।
अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर ईरान में 40 दिनों के शोक का एलान किया गया है। इस हमले ने ईरान में खामेनेई के 36 साल के शासन का अंत कर दिया है।
खामेनेई का 36 साल का शासन
अयातुल्ला अली खामेनेई 36 सालों से ईरान की सत्ता संभाले हुए थे। खामेनेई केवल एक धार्मिक नेता नहीं, बल्कि राजनीतिक रणनीति बनाने में भी कुशल थे।
1963 में जेल की यातनाओं से निकलकर खामेनेई ने खुद को ईरान के सुप्रीम लीडर के पद तक पहुंचाया। 1989 में अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी की मृत्यु के बाद अयातुल्ला अली खामेनेई ही ईरान के सुप्रीम लीडर बने थे। अब 36 साल बाद उनकी मृत्यु के बाद ईरान की सत्ता में परिवर्तन देखा जाएगा।
कैसे मिली खामेनेई को ईरान की सत्ता?
ईरान में शाह के शासन के दौरान साल 1963 में खामेनेई को जेल में डाला गया था। खामेनेई को जेल में काफी प्रताड़ित किया गया। ईरानी क्रांति के बाद खामेनेई सत्ता की राह पर चल पड़े और सुप्रीम लीडर अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी के शासन के दौरान वे उप रक्षा मंत्री बनाए गए।
1980-88 के ईरान-इराक युद्ध के दौरान खामेनेई सुरक्षा बलों के संपर्क में ज्यादा रहे। तेहरान की अबूजर मस्जिद में जून 1981 में हुए टेप रिकॉर्डर बम से खामेनेई गंभीर रूप से घायल हो गए। खामेनेई का दाहिना हाथ लकवाग्रस्त हो गया था और उन्हें एक कान से सुनाई देना भी बंद हो गया था।
इस हमले के बाद खामेनेई ईरान के मसीहा के तौर पर सामने आए। इस हमले में उनकी छवि और भी ज्यादा निखर कर सामने आई। ईरान के उस समय के सुप्रीम लीडर रूहोल्लाह खुमैनी के समर्थन से खामेनेई ईरान के राष्ट्रपति चुने गए।
खबरें और भी
जून 1989 में अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी की मृत्यु हो गई थी। इनकी मृत्यु के बाद असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स (धार्मिक विद्वानों की एक परिषद) ने अली खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना।
यह भी पढ़ें- अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए सुप्रीम लीडर खामेनेई, ईरान में 40 दिनों के शोक का एलान
यह भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान में जंग, अरब में तबाही: खामेनेई के बेटी-दामाद और पोती-बहू मारे गए, ईरानी रक्षा मंत्री की भी हुई मौत