Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेडरूम में सो रही महिला से छेड़खानी, जागने पर डर के मारे पेशाब करने लगा शख्स; अब अदालत ने सुनाई ये सजा

    Updated: Wed, 05 Mar 2025 06:08 PM (IST)

    सिंगापुर में बेडरूम में सो रही महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। वारदात को एक भारतीय युवक ने अंजाम दिया। सो रही महिला को जब युवक ने छुआ तो ...और पढ़ें

    अदालत ने सुनाई सात महीने की सजा। ( सांकेतिक फोटो )
    अदालत ने सुनाई सात महीने की सजा। ( सांकेतिक फोटो )

    HighLights

    1. अदालत ने 7 महीने जेल की सजा सुनाई।
    2. महिला को पहले से जानता था आरोपी।
    3. एक साल से पड़ोस में रह रहा था शख्स।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिंगापुर में एक भारतीय नागरिक को सात महीने की जेल हुई है। आरोप है कि पड़ोस के घर में घुसकर उसने एक महिला के साथ छेड़खानी की है। अदालत ने बुधवार को उसको सजा सुनाई है। युवक की पहचान 26 वर्षीय एराकोडन अबिनराज के तौर पर हुई है।

    एक साल से पड़ोस में रह रहा था शख्स

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी शख्स महिला को पहले से जानता था। उसका महिला से पहले भी आमना-सामना हो चुका था। वह पिछले एक साल से महिला के पड़ोस में अपने पांच साथियों के साथ रह रहा था। 22 सितंबर 2024 को उसने वारदात को अंजाम दिया।

    बालकनी से घर में घुसा

    चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक अबिनराज 22 सितंबर को तड़के लगभग 4:50 बजे अपने पड़ोसी के घर में रसोई की बालकनी से दाखिल हुआ। मगर घर में काफी अंधेरा था। इसके बाद उसने अपने मोबाइल की टॉर्च जला ली। इसके बाद वह घर में इधर-उधर घूमता रहा।

    बेडरूम में महिला से की छेड़खानी

    36 वर्षीय महिला मास्टर बेडरूम में अपने पति के साथ लेटी थी। दूसरे कमरे में उसकी बेटी थी। कुछ देर में शख्स महिला के मास्टर बेडरूम में दाखिल हुआ। महिला अपने पति के साथ बेड पर सो रही थी। तभी युवक महिला के अंडरवियर को छूने लगा। महिला ने बाईं ओर मुड़कर देखा तो उसका पति सो रहा था। इसके बाद उसने दाईं ओर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसे मोबाइल की टार्च जलाए हुए एक शख्स दिखाई पड़ा। इसके बाद महिला तेज-तेज चिल्लाने लगी।

    खबरें और भी

    महिला से की पुलिस को नहीं बुलाने की विनती

    महिला ने आरोपी को कमरे से बाहर जाने को कहा। इस बीच उसने महिला से पुलिस को नहीं बुलाने की विनती की। मगर महिला ने तुरंत पुलिस को बुलाया। शख्स ने महिला को छूने की बात से इनकार किया। उसने कहा कि मेरा मोबाइल महिला के ऊपर गिर गया था। इस वजह से वह जाग गई थी।

    आठ महीने जेल की मांगी सजा

    अभियोजन पक्ष ने छह से आठ महीने की जेल की मांग की। उधर, एराकोडन के वकील अंबलावनार रविदास ने सात महीने की जेल की मांग की। उन्होंने कहा कि उनका मुवक्किल भारत के एक साधारण परिवार से आता है। वकील ने यह भी बताया कि एराकोडन की दादी ने आत्महत्या कर ली थी। इस वजह से भी वह मानसिक परेशान था।

    यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी, मिनटों में पूरी होगी घंटों की यात्रा

    यह भी पढ़ें:  15 दिन में 4 बार पहुंची दुबई, हर बार पहनी एक ही ड्रेस; 14KG सोने की तस्करी में इस तरह पकड़ी गई एक्ट्रेस Ranya Rao