'जल्द मौत की खबर मिलने पर भी नहीं होगी हैरानी', मोजतबा खामेनेई को लेकर इजरायली मीडिया के दावों से खलबली
इजरायली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ...और पढ़ें

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई।
HighLights
इजरायली मीडिया ने मोजतबा खामेनेई की गंभीर हालत का दावा किया।
ईरानी सुप्रीम लीडर को अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई।
ईरानी अधिकारियों ने स्वास्थ्य संबंधी दावों का खंडन किया है।
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच अब इजरायल की मीडिया रिपोर्ट में दावा सामने आया है। इसमें बताया गया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चैनल 14 ने यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट और ईरानी सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि यह खबर तेजी से फैल रही है कि खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है। इतना ही नहीं एक सूत्र ने तो इतना तक दावा कर दिया कि अगर हमें जल्द ही उनके मारे जाने की खबर सुनने को मिले, तो हमें कोई हैरानी नहीं होगी।
पिता की मौत के बाद संभाला था पद
बता दें कि इस साल 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमलों में अपने पिता की मौत के कुछ ही समय बाद खामेनेई ने सर्वोच्च नेता का पद संभाला था। पद संभालने के बाद से वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। उन्होंने केवल लिखित बयान जारी किए हैं। इस कारण उनकी सेहत को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।
ईरानी अधिकारियों ने दावों का किया खंडन
ईरानी अधिकारियों और सरकारी मीडिया ने इन दावों का खंडन किया है। हालांकि मोजतबा की हालत को लेकर चल रही अटकलों के बीच, राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने एक सरकारी टीवी से साक्षात्कार में स्वीकारा कि खामेनेई के साथ सीधा संपर्क इस समय बहुत कठिन है।
खबरें और भी
मोजतबा खामेनेई का बिगड़ गया था चेहरा
रिपोर्ट के अनुसार मोजतबा अमेरिका और इजरायल के हमले में घायल हो गए थे और शायद उनका चेहरा भी बिगड़ गया था। इस वजह से उन्हें छिपकर रहना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय स्तर की कई रिपोर्टों में बार-बार उनकी शारीरिक स्थिति और क्षमता पर सवाल उठाए हैं।
कहां हैं मोजतबा खामेनेई?
जुलाई में, सऊदी समाचार आउटलेट अल-हदथ ने इजरायली सूत्र का हवाला देते हुए दावा किया कि खामेनेई ईरान में नहीं हैं। लगभग उसी समय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फाक्स न्यूज साक्षात्कार में कहा था कि ईरान की शीर्ष सैन्य नेतृत्व तबाह हो चुका है। उन्होंने यह दावा भी किया था कि सैन्य अभियान के बाद मोजतबा 90% खत्म या निष्क्रिय हो चुके हैं और काम करने में असमर्थ थे।