यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Brazil President: ब्राजील के नए राष्ट्रपति लूला तीसरी बार संभालेंगे सत्ता, राजनीतिक करियर में खेली शानदार पारी
Brazil के नए राष्ट्रपति लुइज इनासियों लूला डा सिल्वा जिन्हें लूला के नाम से जाना जाता है बेहद कम अंतर से राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके है। लूला ने पहली बा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Brazil President: ब्राजील को नया राष्ट्रपति मिल गया है। दक्षिणपंथी विचारधारा रखने वाले मौजूदा राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (Jair Bolsonaro) को हराकर लुइज इनासियों लूला डा सिल्वा (lula da silva) ने जीत हासिल कर ली है। लूला ने अपनी जीत के बाद विजयी भाषण में शांति और एकता का आह्वान भी किया। लूला ब्राजील के राष्ट्रपति बने इसके लिए देश की जनता ने भी उनका पूरा समर्थन किया।
अधिकांश चुनावों के सर्वे के मुताबिक, लूला फिर से देश के राष्ट्रपति चुने जाने वाले पंसदीदा उम्मीदवार थे। बता दें कि लूला को 50.8 प्रतिशत वोट मिले तो वहीं बोल्सोनारो को केवल 49.2 प्रतिशत वोट ही हासिल हुए। वामपंथी विचारों वाले लूला पहले भी ब्राजील के राष्ट्रपति रह चुके है और अब एक दशक बाद राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने एक आश्चर्यजनक वापसी की है। कौन है लूला और क्या उनकी वापसी से ब्राजील की मौजूदा स्थिति बदलेगी?
Festa da vitória na Paulista https://t.co/7fXXvy0JCB
— Lula 13 (@LulaOficial) October 31, 2022
लूला (lula da silva) ने दिया विजयी भाषण
लूला ने अपनी जीत के बाद एक भाषण में कहा कि वह एक विभाजित देश को एकजुट करेंगे। उन्होंने अमेजॉन के जंगलों के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी मांगा है। लूला ने कहा, "मैं 21.5 करोड़ ब्राजीलियाई लोगों के लिए शासन करूंगा, न कि केवल उनके लिए जिन्होंने मुझे वोट दिया है।" "दो ब्राज़ील नहीं हैं। हम एक देश, एक लोग, एक महान राष्ट्र हैं।"
कौन है (lula da silva) लुइज इनासियों लूला डा सिल्वा?
लुइज इनासियों लूला डा सिल्वा को लूला के नाम से भी जाना जाता है। 77 वर्षीय लूला वामपंथी विचार रखते है और तीन साल पहले वे भ्रष्टाचार के मामले में सजा काट रहे थे। सजा के दौरान उन्हें चुनाव से दरकिनार कर दिया गया था। इससे पहले वर्ष 2002 में लूला, ब्राजील के पहले श्रमिक वर्ग के अध्यक्ष बने थे। 2010 में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद लूला ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया। उस दौरान लूला 90 प्रतिशत के करीब अनुमोदन रेटिंग के साथ बेहद लोकप्रिय माने जाते थे।
NASA ने मुस्कुराते हुए 'सूरज' की मनमोहक फोटो की जारी, ट्वीट कर कहा- Say cheese !
ब्राजील के रह चुके राष्ट्रपति
लूला 2003 से 2010 के दौरान ब्राजील के राष्ट्रपति रह चुके हैं। लूला ने अपने राजनीतिक करियर में छठी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा था। उन्होंने पहली बार 1989 में ब्राजील के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा था।
खबरें और भी
लूला पर जब लगे भ्रष्टाचार के आरोप
लूला की वर्कर्स वार्टी (पीटी) वर्ष 2018 में भ्रष्टाचार के मामले फंस गई और उन्हें तीन साल तक की सजा काटनी पड़ी। इस दौरान उन्हें चुनावों से बिल्कुल दुर कर दिया गया था। बता दें कि लूला पर ब्राजील को मंदी में डूबाने का आरोप लगा था। ये तीन वर्ष लूला के काफी कठिनाइयों में बीते।
भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण उन्हें 2018 में जेल में डाल दिया गया था और चुनाव में भाग लेने पर भी रोक लगा दी गई थी। वर्ष 2019 में दक्षिणपंथी विचारधारा रखने वाले जायर बोल्सोनारो ने देश के राष्ट्रपति पद की कमान संभाली। राष्ट्रपति चुनाव में बोल्सोनारो को बड़ी जीत हासिल हुई थी।
लूला ने 580 दिनों की काटी थी सजा
भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण लूला को सजा के तौर पर 580 दिनों की कैद हुई थी। लूला की सजा 2019 के अंत में समाप्त कर दी गई थी। लूला की सजा इस आधार पर रद कर दी गई थी कि उन्हें दक्षिणपंथी न्यायाधीश सर्जियो मोरो द्वारा गलत तरीके से पेश किया गया था। बता दें कि लूला ने जायर बोल्सोनारो को हराने की कसम खाई थी और अपनी जीत के बाद उन्होंने कहा कि "दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी शांतिपूर्ण क्रांति"।