मेक्सिको में चोरी के ईंधन से भरा टैंकर फटा, आसमान में उठा ‘मशरूम क्लाउड’; 2000 लोगों को निकाला गया
मेक्सिको के प्यूब्ला राज्य में चोरी के ईंधन से भरे एक गैस टैंकर में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे आसमान में विशाल 'मशरूम क्लाउड' दिखाई दिया। ...और पढ़ें

मेक्सिको में चोरी के ईंधन टैंकर में भीषण विस्फोट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेक्सिको के प्यूब्ला राज्य में गुरुवार सुबह चोरी के ईंधन से भरे एक गैस टैंकर में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसमान में विशाल 'मशरूम क्लाउड' जैसा आग का गुबार दिखाई दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन को अस्पताल, स्कूलों तथा आसपास के घरों से करीब 2000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा।
टैंकर में जोरदार धमाका
यह हादसा प्यूब्ला शहर से लगभग 35 किलोमीटर पूर्व स्थित तेपेआका (Tepeaca) इलाके में हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे पहले से आग लगी हुई थी, तभी अचानक टैंकर जोरदार धमाके के साथ फट गया।
विस्फोट के बाद आसमान में नारंगी रंग की विशाल आग की लपटें उठीं और दूर-दूर तक काला धुआं फैल गया। एक अन्य वीडियो में धमाके के बाद लोगों को जान बचाकर भागते हुए देखा गया। विस्फोट की तेज आवाज पूरे इलाके में सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
तुरंत खाली कराया गया इलाका
प्यूब्ला की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल के मरीजों, स्कूलों के बच्चों और आसपास के निवासियों को तुरंत निकाला गया। प्रशासन ने इलाके को घेरकर आग बुझाने और स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
खबरें और भी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंकर में कथित तौर पर तस्करी का पेट्रोल भरा हुआ था। हालांकि, विस्फोट में किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
🇲🇽 Al menos tres heridos y cerca de 2,000 personas evacuadas dejó la explosión de un almacén clandestino de gas LP en Tepeaca, Puebla, México, que afectó a cuatro autotanques y obligó a desalojar escuelas y un hospital. pic.twitter.com/6gO4ZjBWZI
— Alerta Mundial (@AlertaMundoNews) June 4, 2026