Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्पेन में पकड़ा गया मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों, कभी लॉरेंस बिश्नोई का था करीबी; भारत लाने की तैयारी

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 04:27 PM (IST)

    भारत का मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों स्पेन में पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है। ...और पढ़ें

    स्पेन में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों

    स्पेन में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों

    HighLights

    1. मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों स्पेन में गिरफ्तार हुआ।

    2. पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स की सूचना पर कार्रवाई हुई।

    3. चंडीगढ़ कैशियर हत्या की साजिश का आरोप, भारत लाने की तैयारी।

    डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। भारत का मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों स्पेन में पकड़ा गया है। पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स से मिली जानकारी के आधार पर स्पेन की सुरक्षा एजेंसियों ने गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों को गिरफ्तार किया है।

    गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों पर चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में स्थित 'श्री कुमार मेडिकल हॉल' के कैशियर जानकी दास की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।

    गोल्डी ढिल्लों को भारत लाने की तैयारी

    गोल्डी ढिल्लों विदेश में बैठकर ही अपराध की दुनिया में एक बड़ा नेटवर्क चलाता था, लेकिन अब उसे स्पेन में गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्दी ही भारत लाया जा सकता है।

    भारत की सुरक्षा एजेंसियां लंबे समये से गोल्डी ढिल्लों की तलाश कर रही थीं। NIA ने इस गैंगस्टर पर 10 लाख रुपये का इनाम भी रखा था। गोल्डी ढिल्लों को भारत लाए जाने के बाद चंडीगढ़ पुलिस जानकी दास की हत्या के मामले में उससे पूछताछ कर सकती है।

    भारत छोड़कर 2022 में भाग गया था विदेश

    2022 में भी गोल्डी ढिल्लों भारत छोड़कर विदेश भाग गया था। इसी साल 13 जून 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में श्री कुमार मेडिकल हॉल के कैशियर जानकी दास की हत्या हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों ने ली थी।

    इसके बाद से ही भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी तलाश तेज कर दी और आखिरकार अब इस गैंगस्टर को पकड़ा गया है।

    गोल्डी ढिल्लों पंजाब के राजपुरा का रहने वाला है। मारपीट और धमकी देने के मामलों के बाद इस गैंगस्टर का नाम खूंखार गैंग के साथ जुड़ने लगा। एक समय पर गोल्डी ढिल्लों का नाम लॉरेंस बिश्नोई के साथ भी आता था, लेकिन अब ये इस गैंग से अलग हो गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूरोप में भीषण गर्मी: पिघली सड़कें-बिजली घर बंद... फ्रांस में चार गुना बढ़े कार्डियक अरेस्ट के मामले