Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nagorno Karabakh Explosion: अजरबैजान के नागोर्नो-काराबाख में पेट्रोल स्टेशन पर विस्फोट, 200 से अधिक लोग घायल

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 03:59 AM (GMT+05:30)

    अजरबैजान में नागोर्नो-काराबाख के एक पेट्रोल स्टेशन पर विस्फोट हो गया। इस हादसे में 200 से अधिक लोग घायल हो गए। काराबाख के लोकपाल ने बताया कि इस हादसे ...और पढ़ें

    अजरबैजान में नागोर्नो-काराबाख के पेट्रोल स्टेशन पर विस्फोट।
    अजरबैजान में नागोर्नो-काराबाख के पेट्रोल स्टेशन पर विस्फोट।

    नागोर्नो-काराबाख, रायटर। अजरबैजान में नागोर्नो-काराबाख के एक पेट्रोल स्टेशन पर विस्फोट हो गया। इस हादसे में 200 से अधिक लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी रायटर ने काराबाख के लोकपाल के हवाले से यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि, विस्फोट किस कारण से हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

    विस्फोट में 200 से अधिक लोग हुए घायल

    वहीं, क्षेत्र के अधिकार लोकपाल गेघम स्टेपैनियन ने अपने सोशल मीडिया पर कहा कि ईंधन गोदाम में विस्फोट के कारण घायलों की संख्या 200 से अधिक हो गई है। हालांकि, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बचाव और मेडिकल की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है और विस्फोट के कारण घायल हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है। समाचार एजेंसी एपी ने बताया कि पेट्रोल स्टेशन पर विस्फोट उस समय हुआ जब लोग अपनी कारों में ईंधन भरने के लिए गैस स्टेशन पर लाइन में खड़े हुए थे।

    यह भी पढ़ेंः अजरबैजान और आर्मेनिया की जंग में गई 200 लोगों की जान, 10 नागरिक और पांच बच्चे भी शामिल

    अजरबैजान ने की थी नागोर्नो-काराबाख पर पूर्ण नियंत्रण की घोषणा

    मालूम हो कि अजरबैजान ने हाल ही में नागोर्नो-काराबाख से अलग हुए क्षेत्र पर अपने पूर्ण नियंत्रण की घोषणा कर दी थी। इससे पहले आर्मेनिया के सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसी के साथ आर्मेनिया ने अजरबैजान के साथ युद्ध विराम पर सहमति जताई थी।

    यह भी पढे़ंः अजरबैजान का नागोर्नो-काराबाख से अलग हुए क्षेत्र पर कब्जा, आर्मेनिया युद्ध विराम पर सहमत

    खबरें और भी