Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NATO को अंदर ही अंदर खोखला कर रहा रूस! अब रूसी जासूसों को जवाब देने के लिए नाटो ने बनाया ये मास्टर प्लान

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 13 Jun 2024 11:46 PM (IST)

    नाटो प्रमुख जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने गुरुवार को कहा कि रूस की शत्रुतापूर्ण गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं इसमें तोड़फोड़ और साइबर हमले शामिल हैं। ब्र ...और पढ़ें

    रूसी जासूसों को जवाब देने की तैयारी कर रहे नाटो देश। फोटो- रायटर।
    रूसी जासूसों को जवाब देने की तैयारी कर रहे नाटो देश। फोटो- रायटर।

    HighLights

    1. रूसी जासूसों को जवाब देने की तैयारी कर रहे नाटो देश।
    2. नाटो प्रमुख बोले- रूसी गतिविधियों में तोड़फोड़, आगजनी व साइबर हमले शामिल

    रायटर, ब्रसेल्स। रूस के जासूसी नेटवर्क ने नाटो देशों की चिंता बढ़ा दी है। नाटो के सदस्य देश अब इससे निपटने को एकजुट कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। नाटो प्रमुख जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने गुरुवार को कहा कि रूस की शत्रुतापूर्ण गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं, इसमें तोड़फोड़ और साइबर हमले शामिल हैं।

    रूस को जवाब देगा नाटो

    ब्रसेल्स में गुरुवार से शुरू नाटो देशों के रक्षा मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में रूस को जवाब देने की तैयारी पर विचार किया जा रहा है। इसमें यूक्रेन को दीर्घकालिक सैन्य प्रशिक्षण और मदद पर चर्चा होगी।

    नाटो प्रमुख ने क्या कहा?

    नाटो प्रमुख ने कहा कि बीते हफ्तों में पोलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन और चेक रिपब्लिक ने इस तरह की कई घटनाओं का सामना किया है। मई के अंत में पोलैंड की सुरक्षा सेवा ने एक संदिग्ध व्यक्ति को यूक्रेन की सीमा में जाते सैन्य वाहनों का चित्र लेते गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही तीन व्यक्तियों को रूस की खुफिया एजेंसियों के आदेश पर आगजनी करने का आरोपी पाया गया।

    रूसी खुफिया एजेंसियों का क्या है उद्देश्य?

    पोलैंड का कहना है कि रूसी खुफिया एजेंसियों का उद्देश्य यूक्रेन को सैन्य आपूर्ति को लेकर सूचनाएं एकत्र करना है। ठीक इसी समय जर्मन सेना ने भी नाटो पाइप लाइन के पास विस्फोटकों का पता लगाया है। ब्रसेल्स में आयोजित होने वाली नाटो के रक्षा मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक से पहले नाटो प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा कि गठबंधन ने रूसी तोड़फोड़, आगजनी, साइबर हमले व अफवाहों के ढेर सारे उदाहरण देखे हैं।

    खबरें और भी

    नाटो देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में होगी चर्चा

    उन्होंने कहा कि नाटो देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में इस बात को लेकर चर्चा की जाएगी कि रूस की इस शत्रुतापूर्ण अभियान का किस तरह जवाब दिया जाए। इसके अलावा नाटो पहले ही अघोषित रूसी खुफिया अधिकारियों को निष्कासित कर चुका है, जो मास्को मिशन में काम कर रहे थे। विश्लेषकों ने भी नाटो के क्षेत्र में हाल के वर्षों में में रूसी गतिविधियों को लेकर चिंता जताई है।

    यह भी पढ़ें-

    Hamare Baarah: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'हमारे बारह' की रिलीज पर लगाई रोक, कहा- ट्रेलर में है आपत्तिजनक डायलॉग्स

    Kuwait Fire Tragedy: पिता ने टैटू से की बेटे के शव की पहचान तो किसी की तमन्ना रही अधूरी..., कुवैत में लगी आग की ऐसी है दर्द भरी दास्तां