विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VIDEO: पलक झपकते ही सैकड़ों गाड़ियां सैलाब में बही, नेपाल-चीन सीमा पर देखें तबाही का मंजर

Updated: Wed, 26 Aug 2026 07:47 PM (IST)

नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा के पास अचानक आई बाढ़ से कई गांव बह गए, जिसमें 72 लोगों ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार को तिब्बत की सीमा से लगे नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई बाढ़ से कई गांव बह गए। इन्फ् स्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा।

इस घटना में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 500 से ज्यादा लोग लापता हैं, जिनमें 105 भारतीय और 37 NRI शामिल हैं।

तिब्बत के ग्यिरोंग पोर्ट के CCTV फुटेज में इलाके में अचानक आई जबरदस्त बाढ़ को देखा जा सकता है। यह बाढ़ नेपाल के रसुवा जिले में दाखिल हुई और भोटे कोशी नदी के किनारे तबाही मचाई।

CCTV में कैद तबाही का मंजर 

वीडियो में ऊपर की ओर से मटमैला पानी, पत्थर और मलबा तेजी से आता दिखा और पार्किंग लॉट को जलमग्न करता हुआ आगे बह गया। इससे वहां खड़ी सैकड़ों गाडियां बह गईं और धूल और धुंध का घना गुबार उठने लगा।

इन यात्रियों में 105 भारतीय पर्यटक और 37 NRI शामिल हैं, जबकि बाकी पर्यटक अमेरिका, मलेशिया, यूके, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड से हैं।सम्राट टूर्स एंड ट्रैवल एजेंसी के अनुसार, इनमें से कम से कम 59 भारतीय कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्री थे।

दिल दहला देने वाला वीडियो

नेपाल पुलिस और अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में तिब्बत से सटे हिमालयी देश के जिलों में पहाड़ी घाटियों से होकर बहते मटमैले पानी के तेज बहाव को देखा जा सकता है।

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता एबी नारायण काफ्ले ने AFP को बताया, 'हमें नुकसान का ठीक-ठीक अंदाजा नहीं है, लेकिन बाढ़ बहुत बड़ी है और इससे कई बस्तियों को नुकसान पहुंचा हो सकता है।'

उन्होंने कहा, 'हमने नदी के किनारे रहने वाले लोगों को दूसरी जगह जाने के लिए अलर्ट कर दिया है और अपने सभी संसाधनों को तैनात कर दिया है।'

यह भी पढ़ें- 30 सेकंड में बहा पुल, ताश के पत्तों की तरह गिरे घर... सामने आए नेपाल में बाढ़ के खौफनाक वीडियो