विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 सेकंड में बहा पुल, ताश के पत्तों की तरह गिरे घर... सामने आए नेपाल में बाढ़ के खौफनाक वीडियो

Updated: Wed, 26 Aug 2026 04:29 PM (IST)

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने बागमती प्रदेश के तिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाकों में भारी तबाही मचाई है, जिसमें 46 ...और पढ़ें

HighLights

  1. नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही

  2. 46 लोगों की मौत, 9 पुलिसकर्मी लापता

  3. घर, पुल, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को नुकसान

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने कई शहरों में तबाही मचा दी। बागमती के तिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाकों में बाढ़ के पानी से घरों-बाजारों और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को काफी नुकसान पहुंचा है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक अचानक आई बाढ़ से हुए हादसे में अब तक 46 लोगों के मरने की खबर है।

तबाही से जुड़ा कई वीडियो अब सोशल मिया पर सामने आ रहा है एक वीडियो एक विशाल पुल को बाढ़ के पानी को निगलते हुए देखा जा सकता है। फुटेज में देखा जा सकता है कि तेजी से बहते बाढ़ के पानी की मार एक पुल पर पड़ी, जिससे आस-पास के घर बह गए। देखते ही देखते पुल को सिर्फ 30 सेकंड में ही बाढ़ के मटमैले पानी ने पुल को अपनी चपेट में ले लिया, उसे गिरा दिया और अपने साथ बहा ले गया। 

PTI08_26_2026_RPT293B

भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ 

भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने तिमुरे बाजार और रसुवा बॉर्डर क्रॉसिंग पर मौजूद कस्टम्स इलाके को भारी नुकसान पहुंचाया है। यह नदी तिब्बत से निकलती है और नेपाल की त्रिशूली नदी में मिलती है, जो आगे चलकर भारत में गंडक नदी के रूप में बहती है।

20260826177L

किन इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान?

'द काठमांडू पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरगया ग्रामीण नगर पालिका की डिप्टी चेयर चमेली गुरुंग ने बताया कि लगभग एक दर्जन बस्तियां प्रभावित हुई हैं। इनमें स्याफ्रुबेसी, बेत्रावती, मैलुंग, सल्लेतार, शांतिबाजार, पैरेबेसी, खालती बस्ती, सोले, त्रिशूली और बत्तार शामिल हैं।

1153916b32934d17b10bd447a8554537--0--d62f19f7ca7544f6b45eda146031c5a8

वीडियो में कैद हुआ खौफनाक मंजर

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कीचड़ वाला पानी बुनियादी ढांचे और घरों को बहा ले जाते हुए दिख रहा है। एक वीडियो में, एक घर झुककर बगल की इमारत पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं।

एक दूसरे वीडियो में, एक पुल का हिस्सा बहता हुआ दिखाई दे रहा है। पानी के तेज बहाव में बहने से पहले वह बीच से टूट गया। जिसके बाद पानी के बहाव में बह गया।

रिहायशी इलाके के एक वीडियो में बसें खड़ी दिखाई दे रही हैं, जिनके टायर पूरी तरह से पानी में डूबे हुए हैं। उसके पीछे में एक महिला को अपनी बेटी को ढूंढते हुए रोते-बिलखते सुना जा सकता है। वह पूछती है, 'मेरी छोरी कहां गई?'

नेपाल-चीन सीमापर नौ जवान लापता 

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल-चीन सीमा के पास तिमुरे में तैनात सशस्त्र पुलिस बल के नौ जवान लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल पुलिस ने त्रिशूली नदी बेसिन के जिलों (जिनमें नुवाकोट, धाडिंग, चितवन, गोरखा और आसपास के इलाके शामिल हैं) में लोगों से पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है।

नेपाल सेना ने एक बयान में कहा कि तिब्बत सीमा से लगभग 125 किलोमीटर दूर रसुवा जिले के तिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाकों में पानी का स्तर अचानक बढ़ने से भारी नुकसान हुआ है। यह बाढ़ स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे तिब्बत से शुरू हुई थी।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता एबी नारायण काफ्ले ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, 'हमें नुकसान के सही स्तर का पता नहीं है, लेकिन बाढ़ बहुत विशाल है और इससे कई बस्तियों को नुकसान पहुंचा होगा।' उन्होंने कहा, 'हमने नदी के किनारे रहने वाले लोगों को दूसरी जगह जाने के लिए अलर्ट कर दिया है।।। और अपने सभी संसाधनों को तैनात कर दिया है।'

नेपाल बिजली प्राधिकरण ने कहा कि जलविद्युत और सौर सुविधाओं सहित लगभग 430 मेगावाट की उत्पादन क्षमता को नुकसान पहुंचा है। प्राधिकरण ने कहा, 'इस आपदा से प्राधिकरण की उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।' फंसे हुए लोगों को बचाने का काम नेपाल पुलिस और नेपाल सेना द्वारा किया जा रहा है।

सोशल मीडिया परर सामने आये वीडियो

 INDIA NEEDS TO WATCH THIS HIMALAYAN FLOOD WAVE!

यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ में 7 लोगों की मौत, 105 भारतीय समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता

यह भी पढ़ें- नेपाल में बादल फटने से उफनाती नदियां: गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर समेत सीमावर्ती जिलों में बाढ़ का खतरा

यह भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ से कैलाश मानसरोवर यात्रा प्रभावित, रसुवा में 50 पर्यटकों से टूटा संपर्क