विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल बाढ़ की कहानी: इमारतों को निगल गया सैलाब, 2000 फीट चौड़े ग्लेशियर ने कैसे बदली काठमांडू की तस्वीर

Updated: Thu, 27 Aug 2026 02:04 AM (IST)

नेपाल-चीन सीमा पर जलप्रलय ने भयानक तबाही मचाई, जिसमें इमारतें और गाड़ियाँ बह गईं, और 9 पुलिसकर्मी लापता हो गए।

नेपाल-चीन सीमा पर जलप्रलय ने मचाई भारी तबाही (फोटो- पीटीआई)

नेपाल-चीन सीमा पर जलप्रलय ने मचाई भारी तबाही (फोटो- पीटीआई)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार को जलप्रलय का खौफनाक मंजर दिखा। नेपाल-तिब्बत बार्डर के चीनी हिस्से के सुरक्षा फुटेज में वे डरावने पल कैद हुए, जब चट्टानों, कीचड़ और पानी के सैलाब ने सब कुछ तहस नहस कर दिया।

ऐसा लगा मानों पानी के सैलाब ने राक्षस की तरह देखते दखते इमारतों व गाड़ियों को निगल लिया। वीडियो में तबाही का मंजर साफ दिखाई दे रहा है।

Nepal flood (6)

नेपाल-चीन सीमा पर जलप्रलय ने मचाई भारी तबाही

ग्यिरोंग के सीसीटीवी फुटेज में वह डरावना पल कैद हुआ जब नेपाल-चीन सीमा के पास घाटी में कीचड़ और पानी का सैलाब आया।

वीडियो में दिख रही इमारत में भारत से चीन तक सालाना मानसरोवर यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए इमिग्रेशन ऑफिस भी था। यह मानसरोवर तक जाने वाले कुछ रास्तों में से एक है।

AP08_26_2026_000518A

वीडियो में लोगों को सुरक्षित जगह की ओर भागते हुए देखा जा सकता है। नेपाल के रसुवा जिले के ठीक सामने तिब्बत के ग्यिरोंग पोर्ट से ली गई एक और तस्वीर में बाढ़ का पानी नेपाल की ओर बढ़ता दिखा, जिससे हर तरफ बर्बादी के निशान छूट गए।

WhatsApp Image 2026-08-26 at 10.23.45 PM

नेपाल पुलिस के जारी तबाही के मंजर को कैद करने वाले एक अन्य वीडियो फुटेज में मलबे का ढेर भी दिखा दिया, जिससे पता चलता है कि बाढ़ का पानी कितनी दूर तक फैल गया था।

Nepal flood (3)

पनबिजली केंद्रों को नुकसान, 430 मेगावाट बिजली बाधित

खबरों के अनुसार, इस सैलाब में पूरी की पूरी बस्तियां बह गईं, जबकि गाड़ियाँ, घर और निर्माण स्थल क्षतिग्रस्त हो गए। चीन की सीमा के पास स्थित तिमुरे बाजा और उसके पास के इलाके को भारी नुकसान पहुंचा। रसुवागढ़ी में हाल ही में दोबारा बनाया गया फ्रेंडशिप ब्रिज भी बह गया।

Nepal flood (6)

इसे पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर से बनाया गया था। तिमुरे में तैनात आर्म्ड पुलिस फोर्स के नौ जवान लापता बताए गए हैं। इस आपदा ने नेपाल के इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।

सड़कें और पुल नष्ट हो गए और पनबिजली (हाइड्रोपावर) केंद्रों को नुकसान पहुंचा, जिससे लगभग 430 मेगावाट बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई। इंटरनेट मीडिया पर स्थानीय लोगों द्वारा साझा किए गए फुटेज से इस आपदा की भयावहता का पता चलता है।

यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ में 105 भारतीयों समेत 500 पर्यटक लापता, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर; भारत ने भेजी मदद

यह भी पढ़ें- नेपाल में कैसे आई विनाशकारी बाढ़? सैटेलाईट तस्वीरों से हुआ खुलासा