विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में बाढ़ का कहर: 100 से ज्यादा भारतीय लापता, MEA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Updated: Thu, 27 Aug 2026 06:18 AM (IST)

नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से 105 भारतीयों सहित 500 यात्री लापता हो गए हैं।

भारतीय दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए

भारतीय दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल टूरिज्म बोर्ड ने बताया कि बुधवार सुबह नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद कम से कम 500 यात्री लापता हो गए हैं, जिनमें 105 भारतीय शामिल हैं।

लापता यात्रियों में 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। अन्य 291 विदेशी नागरिकों में ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, अमेरिका, मलेशिया, यूके और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक भी शामिल हैं।

भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 

कई अन्य विदेशी यात्रियों की राष्ट्रीयता की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, जबकि 37 लोगों को अनिवासी भारतीय (NRI) के तौर पर लिस्ट किया गया है।

काठमांडू में भारतीय दूतावास ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद और जानकारी के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि मदद चाहने वाले लोग +977 985 131 6807 या +977 970 910 7500 पर संपर्क कर सकते हैं।

भारत ने भेजी मदद

नेपाल की मदद के लिए भारत ने 10 टन राहत सामग्री और जरूरी दवाइयां भेजी गई हैं। इसकी जानकारी विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दी है। 

जयशंकर ने ट्वीट कर लिखा, 'भारत ने 10 टन राहत सामग्री भेजी है, हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों और प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। इस चुनौती के समय में, भारत नेपाल और वहाँ के लोगों के साथ खड़ा है।'

कई जिलों में प्रशासन का हाई अलर्ट

बाढ़ के बाद कई जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRM) ने रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, चितवन और गोरखा में नदी के किनारे रहने वाले लोगों से कहा है कि वे हाई अलर्ट पर रहें और अगली सूचना तक जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाएं।

रसुवा के असिस्टेंट चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफ़िसर ध्रुव प्रसाद अधिकारी ने बताया कि बाढ़ का स्तर असामान्य रूप से बहुत ज़्यादा था और दो बस्तियों को काफी नुकसान पहुँचा है।

रसुवा के चीफ़ कस्टम्स ऑफ़िसर राजेंद्र ढुंगाना ने बताया कि कस्टम्स परिसर में रखे कई वाहन और सामान बह गए। हाल ही में बना एक पुल भी नष्ट हो गया।

हेल्पलाइन नंबर: +977 985 131 6807, +977 970 910 7500

यह भी पढ़ें- VIDEO: पलक झपकते ही सैकड़ों गाड़ियां सैलाब में बही, नेपाल-चीन सीमा पर देखें तबाही का मंजर

यह भी पढ़ें- 30 सेकंड में बहा पुल, ताश के पत्तों की तरह गिरे घर... सामने आए नेपाल में बाढ़ के खौफनाक वीडियो