Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल सरकार का नया आदेश: सरकारी कर्मचारियों को अब महीने में दो बार मिलेगी सैलरी

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 09:42 PM (IST)

    नेपाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को हर 15 दिन में वेतन देने का फैसला किया है। यह निर्णय अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और कर्मचारियों के लिए नकदी प् ...और पढ़ें

    नेपाल में सरकारी कर्मचारियों को हर 15 दिन में वेतन

    नेपाल में सरकारी कर्मचारियों को हर 15 दिन में वेतन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल में सरकारी कर्मचारियों को अब हर 15 दिन में वेतन मिलेगा। 17 अप्रैल को वित्त मंत्री स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों को अब हर 15 दिन में (महीने में दो बार) वेतन दिया जाएगा और इस निर्णय को लागू करने के लिए संबंधित सरकारी एजेंसियों को परिपत्र जारी किया जा चुका है।

    अधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए लिया गया है। उनका कहना है कि कर्मचारियों के लिए नकदी प्रवाह में सुधार से नियमित आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा मिल सकता है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि सरकार इस निर्णय को कब से लागू करना शुरू करेगी।

    महीने में दो बार दी जाएगी सैलरी

    सरकारी कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने के लिए जिम्मेदार वित्तीय नियंत्रक कार्यालय के प्रवक्ता दीपक लामिछाने ने कहा, 'तकनीकी रूप से, इस प्रणाली को लागू करने में हमें कोई समस्या नहीं है। हम सिविल सेवकों, सेना, पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और अन्य सरकारी कर्मचारियों का वेतन किसी भी समय जारी कर सकते हैं।'

    हालांकि, उन्होंने कहा कि नए निर्णय को लागू करने के लिए कानूनी संशोधनों की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि नेपाल के सिविल सेवा अधिनियम में मासिक वेतन भुगतान का प्रविधान है।

    (समाचार एजेंसी आइएनएस के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- नेपाल में फिर बवाल, बालेन शाह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू; 100 रुपये वाले नियम से भड़के लोग

    खबरें और भी