महल छोड़ सेना में शामिल हुई डेनिश राजकुमारी इसाबेला, वेतन लेने से किया इनकार
डेनमार्क की 19 वर्षीय प्रिंसेस इसाबेला ने 11 महीने की सैन्य सेवा शुरू की है, जो शाही परिवार की पहली महिला सदस्य हैं जो पूरी सक्रिय सैन्य भर्ती करेंगी। ...और पढ़ें

निश राजकुमारी इसाबेला ने शुरू की सैन्य सेवा। (फोटो-रॉयटर्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, कोपेनहेगन। डेनमार्क के शाही परिवार में ऐतिहासिक पल आया। किंग फ्रेडरिक X और क्वीन मैरी की 19 साल की बेटी प्रिंसेस इसाबेला ने 3 अगस्त को 11 महीने की मिलिट्री सर्विस शुरू कर दी।
वह डेनमार्क के शाही परिवार की पहली महिला सदस्य हैं जिन्हें पूरी एक्टिव मिलिट्री भर्ती दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, हाई स्कूल से ग्रेजुएट होने के कुछ हफ्ते बाद ही इसाबेला स्लैगेल्से के एंटवोर्सकोव बैरक में गार्ड हुसार रेजिमेंट में रिपोर्ट करने पहुंचीं।
आम रिक्रूट की तरह पहुंचीं प्रिंसेस
अपने पहले दिन प्रिंसेस ने लो-प्रोफाइल रखा। वह खुद काली SUV चलाकर बैरक पहुंचीं। पहनावा भी आम लड़कियों जैसा था। एंट्रेंस पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात गार्ड को अपनी पहचान दिखाई। कुछ लोकल जर्नलिस्ट और फोटोग्राफर मौजूद थे। अंदर जाने से पहले प्रिंसेस ने उनसे थोड़ी देर बात भी की।
भाई के नक्शेकदम पर इसाबेला
इसाबेला अपने बड़े भाई क्राउन प्रिंस क्रिश्चियन के नक्शेकदम पर चल रही हैं। क्रिश्चियन ने भी इसी बैरक में सर्विस पूरी की थी और अब सेकंड लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग ले रहे हैं। डेनमार्क के शाही परिवार के सदस्य पारंपरिक रूप से आर्म्ड फोर्सेज़ में काम करते आए हैं, लेकिन एक्टिव 11 महीने की भर्ती पूरी करने वाली पहली महिला इसाबेला ही हैं।
प्रिंसेस नहीं लेंगी सैलरी
दूसरे रिक्रूट्स से अलग, प्रिंसेस इसाबेला को कोई सैलरी या डेली अलाउंस नहीं मिलेगा। डेनमार्क के शाही परिवार ने कन्फर्म किया है कि इसाबेला ने पैसे लेने से मना कर दिया है। सर्विस के दौरान वह माता-पिता की फाइनेंशियल मदद पर निर्भर रहेंगी।
खबरें और भी
आमतौर पर डेनमार्क में कॉन्स्क्रिप्ट्स को 11 महीने की सर्विस के दौरान महीने की सैलरी, टैक्स-फ्री डेली अलाउंस मिलता है।
डेनमार्क बढ़ा रहा है मिलिट्री सर्विस
इसाबेला की भर्ती ऐसे समय में हुई है जब यूक्रेन युद्ध और आर्कटिक में तनाव के कारण डेनमार्क अपनी सेना मजबूत कर रहा है। डेनमार्क ने 2024 में महिलाओं के लिए अनिवार्य मिलिट्री सर्विस शुरू की और सर्विस की अवधि 4 महीने से बढ़ाकर 11 महीने कर दी।
इसी हफ्ते करीब 1,600 युवा नई एक्सटेंडेड सर्विस में शामिल हुए हैं। इस महीने के आखिर में कुछ रिक्रूट्स को पहली बार ग्रीनलैंड में भी ऑपरेशनल ड्यूटी के लिए तैनात किया जाएगा।