Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमस्खलन में जान गंवाने वाले युक्ता का शव लाया गया काठमांडू

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:44 AM (GMT+05:30)

    ब्रॉड पीक हिमस्खलन में जान गंवाने वाले नेपाली पर्वतारोही पुर बहादुर गुरुंग (युक्ता) का पार्थिव शरीर गुरुवार को काठमांडू लाया गया, जहां उन्हें श्रद्धां ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नेपाली पर्वतारोही पुर बहादुर गुरुंग का शव काठमांडू लाया गया।

    2. ब्रॉड पीक हिमस्खलन में 10 पर्वतारोहियों की हुई थी मौत।

    3. गुरुंग का अंतिम संस्कार शुक्रवार को बौद्ध परंपराओं से होगा।

    डिजिटल डेस्क, काठमांडू। गुलाम जम्मू कश्मीर में ब्राड पीक पर हिमस्खलन में जान गंवाने वाले 10 पर्वतारोहियों में शामिल नेपाली पर्वतारोही पुर बहादुर गुरुंग का शव गुरुवार को काठमांडू लाया गया।

    त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुंग का पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद सरकारी अधिकारियों, पर्यटन विभाग के प्रतिनिधियों, नेपाल पर्वतारोहण संघ के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दी। गुरुंग का अंतिम संस्कार शुक्रवार को काठमांडू के स्वयंभूनाथ स्तूप में बौद्ध परंपराओं के अनुसार किया जाएगा।

    दुनिया के 12वें सबसे ऊंचे पहाड़ एक ब्राड पीक पर 30 जुलाई को हिमस्खलन की चपेट में आने से युक्ता के नाम से मशहूर गुरुंग, नेपाली-ब्रिटिश पर्वतारोही निर्मल पुरजा और आठ अन्य पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी। पुरजा की अगुआई में 10 सदस्यीय दल ब्राड पीक पर गया था।

    आईएएनएस के अनुसार, पुरजा और चार अन्य पर्वतारोहियों के शवों को एयरलिफ्ट करके स्कार्दू ले जाया गया है। उन्हें उनके संबंधित देशों में वापस भेजने की तैयारी भी कर ली गई है। पुरजा का शव ब्रिटेन ले जाया जाएगा, जहां उनका परिवार रहता है।