Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ukraine-Russia war: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में आमने-सामने होंगे रूस और यूक्रेन, नरसंहार मामले की होगी सुनवाई

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 11:34 PM (GMT+05:30)

    रूस और यूक्रेन अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में यूक्रेन में कथित नरसंहार को लेकर एक दूसरे से सामने होंगे। रूस ने दावा किया था कि यूक्रेन पर उसका आक्रमण नरसं ...और पढ़ें

    यूक्रेन नरसंहार मामले में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में होगी सुनवाई। फोटोः रायटर।
    यूक्रेन नरसंहार मामले में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में होगी सुनवाई। फोटोः रायटर।

    HighLights

    1. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में सोमवार को यूक्रेन नरसंहार मामले में होगी सुनवाई
    2. ICJ में एक दूसरे के सामने होंगे रूस और यूक्रेन

    हेग, रायटर। रूस और यूक्रेन अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में यूक्रेन में कथित नरसंहार को लेकर एक दूसरे से सामने होंगे। मालूम हो कि रूस ने दावा किया था कि यूक्रेन पर उसका आक्रमण नरसंहार को रोकने के लिए किया गया था। वहीं, कीव मॉस्को के इस तर्क को लगातार खारिज करता आया है। कीव का दावा है  कि रूस इस तरह के तर्क देकर अंतरराष्ट्रीय कानून का दुरुपयोग कर रहा है कि उसने पूर्वी यूक्रेन में कथित नरसंहार को रोकने के लिए आक्रमण किया था।  

    ICJ ने यूक्रेन के पक्ष में दिया था फैसला

    मालूम हो कि रूसी अधिकारी यह यूक्रेन पर उसके यहां नरसंहार करने का आरोप लगाते रहे हैं। रूस चाहता है कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय इस मामले को खारिज कर दिया जाए। वहीं, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने इस मामले में इससे पहले पिछले साल मार्च में यूक्रेन के पक्ष में फैसला सुनाते हुए आदेश दिया था कि रूस यूक्रेन में की जा रही सैन्य कार्रवाई को तुरंत रोके।

    27 सितंबर तक चलेगी सुनवाई

    27 सितंबर तक चलने वाली सुनवाई में इसकी खूबियों पर ध्यान केंद्रीत करने के बजाए इसके अधिकार क्षेत्र के बारे में कानूनी तर्कों पर केंद्रित किया जाएगा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय सुनवाई के दौरान 32 अन्य राज्यों की दलीलें भी सुनेगी, जो यूक्रेन के इस तर्क का समर्थन करते हैं कि अदालत के पास इस मामले को आगे बढ़ाने का अधिकार क्षेत्र है।

    यह भी पढ़ेंः मास्को तक पहुंचे यूक्रेनी ड्रोन, रूसी तेल भंडार को बनाया निशाना; कई घंटे बाधित रहा एयर ट्रैफिक

    राजधानी मास्को तक पहुंचा यूक्रेन का ड्रोन

    वहीं,  यूक्रेन ने रविवार सुबह रूस में राजधानी मास्को सहित कई इलाकों में ड्रोन हमले किए। रूस का दावा है कि उसने यूक्रेनी हमलों को विफल कर दिया। लेकिन मास्को तक पहुंचे दो यूक्रेनी ड्रोन के चलते रूसी राजधानी का एयर ट्रैफिक कई घंटे बाधित रहा। यूक्रेन के ड्रोन हमले से दक्षिण-पश्चिम रूस में बने तेल भंडार में आग लग गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः तुर्किये के स्कूबा गोताखोरों ने तीन दमकलकर्मियों का लगाया पता, जलाशय में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था हेलीकॉप्टर

    रूस ने यूक्रेन पर दागा क्रूज मिसाइल

    इस बीच रूसी ड्रोन और क्रूज मिसाइल हमलों में यूक्रेन के तटवर्ती ओडेसा शहर में खाद्यान्न भंडार को नुकसान पहुंचने की खबर है। इसके अतिरिक्त खेतों में तैयार फसल भी जलकर खाक हो गई है। विभिन्न दिशाओं से आए छह यूक्रेनी ड्रोन ने सुबह के समय क्रीमिया को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन सभी को आकाश में ही नष्ट कर दिया।