Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मास्को तक पहुंचे यूक्रेनी ड्रोन, रूसी तेल भंडार को बनाया निशाना; कई घंटे बाधित रहा एयर ट्रैफिक

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 11:28 PM (IST)

    यूक्रेन ने रविवार सुबह रूस में राजधानी मास्को सहित कई इलाकों में ड्रोन हमले किए। रूस का दावा है कि उसने यूक्रेनी हमलों को विफल कर दिया। लेकिन मास्को त ...और पढ़ें

    विभिन्न दिशाओं से आए छह यूक्रेनी ड्रोन ने सुबह के समय क्रीमिया को निशाना बनाने की कोशिश
    विभिन्न दिशाओं से आए छह यूक्रेनी ड्रोन ने सुबह के समय क्रीमिया को निशाना बनाने की कोशिश

    HighLights

    1. क्रीमिया को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश
    2. नुकसान के बारे में जानकारी नहीं दी गई है
    3. रूस का दावा है कि उसने यूक्रेनी हमलों को विफल कर दिया

    मास्को, रायटर। यूक्रेन ने रविवार सुबह रूस में राजधानी मास्को सहित कई इलाकों में ड्रोन हमले किए। रूस का दावा है कि उसने यूक्रेनी हमलों को विफल कर दिया। लेकिन मास्को तक पहुंचे दो यूक्रेनी ड्रोन के चलते रूसी राजधानी का एयर ट्रैफिक कई घंटे बाधित रहा। यूक्रेन के ड्रोन हमले से दक्षिण-पश्चिम रूस में बने तेल भंडार में आग लग गई। उसमें हुए नुकसान के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

    खेतों में तैयार फसल भी जलकर खाक

    इस बीच रूसी ड्रोन और क्रूज मिसाइल हमलों में यूक्रेन के तटवर्ती ओडेसा शहर में खाद्यान्न भंडार को नुकसान पहुंचने की खबर है। इसके अतिरिक्त खेतों में तैयार फसल भी जलकर खाक हो गई है। विभिन्न दिशाओं से आए छह यूक्रेनी ड्रोन ने सुबह के समय क्रीमिया को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन सभी को आकाश में ही नष्ट कर दिया। यूक्रेन ने हाल के दिनों में रूसी नौसेना की नाकेबंदी वाले काला सागर में स्थित रूसी ठिकानों पर लगातार हमलों की कोशिश की है।

    यह भी पढ़ें- Blue Alert in China: चीन के कई जिलों में आंधी और तूफान की चेतावनी, गंभीर मौसम के लिए ब्लू अलर्ट किया जारी

    युद्ध को बीच हो रहा योग

    यूक्रेन के डोनेस्क प्रांत के क्रैमेटो‌र्स्क शहर पर कब्जे को लेकर महीनों से रूस और यूक्रेन की सेनाओं के बीच लड़ाई छिड़ी हुई है। यहां के लोग रात-दिन होने वाले हमलों और गोलाबारी के अभ्यस्त हो चुके हैं और उनके बीच ही नित्य प्रति के कार्य कर लेते हैं। तनाव दूर करने के लिए वे योग का अभ्यास और सामूहिक संगीत कार्यक्रम भी करते हैं। सप्ताह में तीन बार इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। रविवार को भी एक भूमिगत ठिकाने में संगीत के बीच योग किया गया और तनाव मुक्ति के अन्य व्यायाम किए गए।

    यह भी पढ़ें- Libya Flood: लीबिया में जानलेवा बनी बाढ़, हजारों शव हुए बरामद; लोगों के पास अब पहुंची अंतर्राष्ट्रीय सहायता

    खबरें और भी