Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia-Ukraine War: रूस की ओर से लड़ रहे 7 और नेपाली नागरिकों की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 14 Mar 2024 10:01 PM (IST)

    रूस-यूक्रेन युद्ध में गत सप्ताह रूस की सेना में सेवारत सात और नेपाली नागरिकों की मौत हो गई। इसके साथ ही रूस-यूक्रेन में मृत नेपाली नागरिकों की संख्या ...और पढ़ें

    रूस की ओर से लड़ रहे 7 और नेपाली नागरिकों की मौत। फाइल फोटो।
    रूस की ओर से लड़ रहे 7 और नेपाली नागरिकों की मौत। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. रूस की सेना में सेवारत सात और नेपाली नागरिकों की मौत
    2. रूस-यूक्रेन में मृत नेपाली नागरिकों की संख्या बढ़कर हुई 19

    पीटीआई, काठमांडू। रूस-यूक्रेन युद्ध में गत सप्ताह रूस की सेना में सेवारत सात और नेपाली नागरिकों की मौत हो गई। इसके साथ ही रूस-यूक्रेन में मृत नेपाली नागरिकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। बता दें कि सैकड़ों नेपाली नागरिक यूक्रेन के खिलाफ रूस के लिए लड़ रहे हैं और कुछ नेपाली नागरिक यूक्रेनी सेना में भी सेवारत हैं लेकिन दोनों विरोधी देशों ने नेपाल सरकार के साथ जानकारी साझा नहीं की।

    विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

    विदेश मंत्रालय ने रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की ओर से लड़ रहे सात और नेपाली नागरिकों की मौत की पुष्टि करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मंत्रालय ने बताया कि उसने एक बार फिर रूसी सरकार से मृत सैनिकों के आश्रितों को मुआवजा देने, युद्ध में घायलों को इलाज मुहैया कराने और सेना में अवैध रूप से भर्ती युवाओं को वापस भेजने का अनुरोध किया है।

    यह भी पढ़ेंः जापान के हाई कोर्ट ने समलैंगिक विवाह पर प्रतिबंध को बताया असंवैधानिक, HC ने कानून बनाने का किया अह्वान

    नेपाल सरकार युवाओं की वापसी की कर रही प्रयास

    नेपाल सरकार ने रूसी सेना में भर्ती युवाओं को वापस लाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। अभी हाल ही में उप प्रधानमंत्री काजी श्रेष्ठ ने रूस से रूस-यूक्रेन युद्ध में उसकी ओर से लड़ रहे सेवारत नेपाली नागरिकों की सूची साझा करने को कहा था। इस मुद्दे पर उन्होंने नेपाल में रूसी राजदूत अलेक्सी नोविकोव से भी मुलाकात की थी।

    यह भी पढ़ेंः Russia-Ukraine war: रूस में राष्ट्रपति चुनाव से पहले यूक्रेन का मिसाइल हमला, रूसी सेना ने बदले में सुमी और खार्किव में बरसाए गोले

    खबरें और भी