Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia-Ukraine war: रूस में राष्ट्रपति चुनाव से पहले यूक्रेन का मिसाइल हमला, रूसी सेना ने बदले में सुमी और खार्किव में बरसाए गोले

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 14 Mar 2024 08:10 PM (IST)

    यूक्रेन ने रूस के सीमावर्ती क्षेत्र बेलगोरोद में आठ मिसाइलें दागीं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह घायल हो गए। रूस में राष्ट्रपति चुनाव से पहले य ...और पढ़ें

    रूस में राष्ट्रपति चुनाव से पहले यूक्रेन का मिसाइल हमला। फाइल फोटो।
    रूस में राष्ट्रपति चुनाव से पहले यूक्रेन का मिसाइल हमला। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. रूसी सेना ने यूक्रेन के सुमी और खार्किव में किया ड्रोन हमला
    2. रूस में 15-17 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं

    एपी, मास्को। यूक्रेन ने रूस के सीमावर्ती क्षेत्र बेलगोरोद में आठ मिसाइलें दागीं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह घायल हो गए। रूस में राष्ट्रपति चुनाव से पहले यह हमला किया गया। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को दावे में यह भी कहा कि सीमावर्ती कु‌र्स्क क्षेत्र में भी यूक्रेनी बलों ने हमले का प्रयास किया, लेकिन उसे नाकाम कर दिया गया।

    रूस ने यूक्रेन में ड्रोन से किया हमला

    इधर, रूस ने यूक्रेन में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया। रूस में हाल के दिनों में यूक्रेन की ओर से हमले बढ़ गए हैं। ये हमले ऐसे समय हो रहे हैं, जब रूस में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का फिर से चुना जाना तय माना जा रहा है। पुतिन ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश में रूसी नागरिकों से मतदान केंद्रों पर जाने और मतदान करने की अपील की।

    रूस में 15-17 मार्च को होगा राष्ट्रपति चुनाव

    रूस में 15-17 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। यूक्रेन के पूर्वोत्तर सुमी और खार्किव क्षेत्रों में रात के समय 36 ड्रोन से हमले को अंजाम दिया गया। इसमें संचार केंद्रों को नुकसान पहुंचा। सुमी में टेलीविजन और रेडियो स्टेशन को निशाना बनाया गया।

    यह भी पढे़ंः  Human Development Index: संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक में सुधरी भारत की स्थिति, 193 देशों में मिला 134वां स्थान

    सुमी और डोनेस्क में बमबारी

    सुमी प्रशासन ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि नुकसान के चलते क्षेत्र के कुछ हिस्से यूक्रेनी टेलीविजन और रेडियो के सिग्नल नहीं मिल सके। क्षेत्र में मोबाइल फोन सिग्नल भी प्रभावित हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    एक दिन पहले सुमी और डोनेस्क में बमबारी की गई थी। इसमें चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि रूस के नियंत्रण वाले जपोरीजिया परमाणु संयंत्र ने गुरुवार को दावा किया कि यूक्रेनी सेना ने परिसर में बमबारी की। इस तरह का हमला स्वीकार्य नहीं है। हालांकि बयान में यह नहीं बताया गया कि यह हमला कब किया गया था।

    यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान सीमा पर भारत का शक्ति प्रदर्शन, पोखरण में Bharat Shakti अभ्यास में स्वदेशी हथियारों ने दुश्मनों को चेताया