Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ukraine War: 'पुतिन आतंकी हैं, जो मिसाइलों से बात करते हैं' रूसी हमले के बाद बोले यूक्रेन के विदेश मंत्री

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 02:01 PM (IST)

    Russia Ukraine War यूक्रेन के विदेश मंत्री ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक आतंकवादी बताया है जो सिर्फ मिसाइलों से बात करता है। यूक्रेनी विद ...और पढ़ें

    Russia Ukraine War: यूक्रेन के विदेश मंत्री ने पुतिन को बताया आतंकवादी
    Russia Ukraine War: यूक्रेन के विदेश मंत्री ने पुतिन को बताया आतंकवादी

    कीव, रायटर्स। Russia Ukraine War: यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा (Ukrainian Foreign Minister Dmytro Kuleba) ने कहा कि सोमवार को यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमलों से पता चलता है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) 'एक आतंकवादी है, जो मिसाइलों से बात करते हैं।'

    'पुतिन की रणनीति यूक्रेन में आतंक फैलाना है'

    कुलेबा ने ट्विटर पर लिखा, 'यूक्रेन में कई रूसी मिसाइल हमले हुए हैं। पुतिन की एकमात्र रणनीति शांतिपूर्ण यूक्रेनी शहरों पर आतंक फैलाना है, लेकिन वह यूक्रेन को नहीं तोड़ेंगे। यह उन सभी तुष्टीकरण करने वालों के लिए भी उनकी प्रतिक्रिया है जो शांति के बारे में उनसे बात करना चाहते हैं। पुतिन एक आतंकवादी हैं, जो मिसाइलों से बात करते हैं।'

    इससे पहले, यूक्रेन की राजधानी कीव में सोमवार को जोरदार धमाके हुए। कीव के अलावा, अन्य शहरों को भी निशाना बनाया गया। हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। धमाकों की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल पर दो दिन पहले धमाका हुआ था ।

    ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine war: यूक्रेन की राजधानी कीव में मिसाइल अटैक, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

    पुतिन ने यूक्रेन को ठहराया जिम्मेदार

    रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने धमाके के पीछे यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि पुल को उड़ाने की घटना आंतकी साजिश है। इसका उद्देश्य नागरिक आधारभूत ढांचे को बर्बाद करना था। इस घटना के बाद पुतिन ने रूसी जांच समिति के अध्यक्ष के साथ बैठक भी की थी। धमाके की जांच के लिए समिति का गठन भी किया गया है। 

    खबरें और भी

    2014 में रूस ने क्रीमिया पर किया कब्जा

    रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा किया था। इसी पुल के जरिए रूसी सैनिकों को हथियार की सप्लाई की जाती थी।

    ये भी पढ़ें: रूस-क्रीमिया पुल विस्फोट के बाद एक्शन में आए Vladimir Putin, जांच समिति के अध्यक्ष के साथ की बैठक