Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    श्रीलंकाई नौसेना ने 25 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया, स्वदेश वापसी के लिए विदेश मंत्री जयशंकर को लिखा गया पत्र

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 01:50 AM (IST)

    Sri Lanka detained Indian fishermen मछुआरे तमिलनाडु के नागपट्टिनम और पुडुचेरी के कराइकाल जिले के निवासी हैं। पकड़े गए मछुआरों को कंकासांतुरै बंदरगाह ल ...और पढ़ें

    Sri Lanka detained Indian fishermen श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरे पकड़े।
    Sri Lanka detained Indian fishermen श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरे पकड़े।

    एएनआइ, कोलंबो। Sri Lanka detained Indian fishermen श्रलंकाई नौसेना ने 25 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया और उनकी दो नौकाओं को जब्त कर लिया। श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि शनिवार रात हिरासत में लिए गए मछुआरे गैरकानूनी रूप से मछली पकड़ रहे थे।

    मछुआरे तमिलनाडु के नागपट्टिनम और पुडुचेरी के कराइकाल जिले के निवासी हैं। पकड़े गए मछुआरों को कंकासांतुरै बंदरगाह ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मैलादी मत्स्यपालन निरीक्षक को सौंप दिया गया।

    इस बीच मछुआरों को हिरासत में लिए जाने को लेकर तमिलनाडु प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने रविवार को विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर को पत्र लिखा है।

    अन्नामलाई ने भारतीय मछुआरों की स्वदेश वापसी के लिए विदेश मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। इस वर्ष अभी तक कुल 33 भारतीय नौकाएं जब्त की जा चुकी हैं और 220 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार हुए हैं। नवंबर में श्रीलंका ने 27 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।