थाईलैंड: पहले दादा-दादी का किया मर्डर, फिर छात्र ने स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतार दिया मौत के घाट
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के उत्तर में स्थित एक हाई स्कूल में गोलीबारी हुई, जिसमें कम से कम पांच शिक्षक की मौत हो गई। ...और पढ़ें
HighLights
थाईलैंड के नोंथबुरी स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी।
गोलीबारी में एक शिक्षक और छात्रों सहित 7 की मौत।
हमलावर छात्र ने घटना के बाद खुद को गोली मार ली।
डिजिटल डेस्क, बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ठीक उत्तर में एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम पांच शिक्षकों की जान लेने वाले संदिग्ध शूटर ने स्कूल जाने से पहले कथित तौर पर अपने दादा-दादी की भी हत्या कर दी। थाईलैंड के जन स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ये दोनों बुजुर्ग अपने घर में मृत पाए गए।
बीबीसी के अनुसार, थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय न बताया कि सबसे पहले 9वीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र ने अपने दादा-दादी की गोली मारकर हत्या कर दी, और फिर थाईलैंड के नोंथाबुरी प्रांत में स्थित डेबसिरिन स्कूल की नोंथाबुरी शाखा में जाकर पाँच शिक्षकों की जान ले ली। मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद उस किशोर ने खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने बताया कि किशोर ने जिस 9mm हैंडगन का इस्तेमाल किया, वह उसके दादा की थी, जो खुद एक शिक्षक थे। पुलिस ने यह भी बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे (03:00 GMT) के ठीक बाद गोली चलने की सूचना मिली थी।
कहां हुई यह घटना?
थाईलैंड के प्रमुख बचाव समूह पोह टेक तुंग फाउंडेशन की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में 7 लोगों की मौत हुई है और 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत बेहद गंभीर है। फाउंडेशन ने अपने एक बयान में कहा कि अधिकारी तत्काल प्रभाव से छात्रों को स्कूल परिसर से सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं।
खबरें और भी
यह गोलीबारी बैंकॉक के उत्तर में स्थित नोंथबुरी प्रांत के बैंग क्रुई जिले में एक व्यस्त राजमार्ग पर मौजूद देबसिरिन नोंथबुरी स्कूल में हुई। यह एक प्रसिद्ध माध्यमिक विद्यालय है, जहां लगभग 3,000 छात्र पढ़ते हैं। शूटर स्कूल में हमला करने से पहले घर पर दो हत्या करके आया था, जिसमें उसके ग्रांडपरेंट्स की मौत हो गई।
हमलावर छात्र ने की आत्महत्या
नोंथबुरी प्रांतीय पुलिस कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल देचरापी कोंगडी ने बताया कि संदिग्ध हमलावर ने खुद की भी जान ले ली है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने हमलावर की पहचान एक छात्र के रूप में की है।
इमरजेंसी कर्मचारियों द्वारा जारी तस्वीरों में एक व्यक्ति एम्बुलेंस के बाहर स्ट्रेचर पर लेटा हुआ दिख रहा है, जबकि एक मेडिकल कर्मचारी दूसरे व्यक्ति का इलाज कर रहा है। 18 साल के छात्र ने रॉयटर्स को बताया कि उसे शुरू में लगा कि पटाखे फूट रहे हैं या कोई किसी चीज़ को पटक रहा है।
उसने कहा कि मुझे पहले नहीं लगा कि यह बंदूक है। कई बार गोली चलने की बैंग-बैंग-बैंग की आवाज आई। फिर सब शांत हो गया। फिर दोबारा आवाज आने लगी।
नेशनल पुलिस के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल ट्रिरोंग फोफान ने रॉयटर्स को बताया कि संदिग्ध शूटर भी मरने वाले सात लोगों में शामिल था। उन्होंने कहा कि पंद्रह लोग घायल हुए हैं।