Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    25 साल बाद खुलेगा नेपाल राजमहल हत्याकांड का रहस्य; गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने दिए फिर से जांच के आदेश

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 06:43 AM (IST)

    नेपाल नरेश बीरेंद्र शाह और उनके परिवार की हत्या से जुड़े मामले की बालेंद्र शाह सरकार फिर से जांच कराएगी। काठमांडू स्थित नारायण हिति राजमहल में यह हत्य ...और पढ़ें

    नेपाल में महाराजा बीरेंद्र और परिजनों की हत्या की फिर से होगी जांच (फाइल फोटो)

    नेपाल में महाराजा बीरेंद्र और परिजनों की हत्या की फिर से होगी जांच (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 2001 में राजमहल में हुई थी शाही परिवार की हत्या

    2. युवराज दीपेंद्र को वारदात के लिए ठहराया गया था दोषी

    पीटीआई, काठमांडू। नेपाल नरेश बीरेंद्र शाह और उनके परिवार की हत्या से जुड़े मामले की बालेंद्र शाह सरकार फिर से जांच कराएगी। काठमांडू स्थित नारायण हिति राजमहल में यह हत्याकांड जून 2001 में हुआ था और इसमें नेपाल नरेश समेत उनके परिवार के सभी सदस्य मारे गए थे।

    उस समय हुई जांच में ऑटोमैटिक राइफल से फायरिंग का दोषी युवराज दीपेंद्र शाह को पाया गया था। माता, पिता और अन्य परिवारीजनों को गोली मारने के बाद दीपेंद्र ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

    नेपाल नरेश समेत पूरे शाही परिवार के हत्याकांड की जांच दोबारा करवाने की घोषणा गृह मंत्री सूदन गुरुंग ने कार्यभार संभालने के बाद की है।

    उस समय की सरकार द्वारा गठित जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि शराब के नशे में धुत दीपेंद्र ने अपने पिता महाराजा बीरेंद्र, महारानी एश्वर्य, भाई, बहन और अन्य परिवारीजनों की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी।

    लेकिन इस रिपोर्ट को उसी समय बहुत से लोगों और सुरक्षा विशेषज्ञों ने खारिज कर दिया था। गुरुंग ने कहा है कि उस समय की जो जांच की गई होंगी, सभी की रिपोर्ट फिर से पढ़ी जाएगी, साक्ष्यों का अवलोकन किया जाएगा और नए सिरे से पूरे मामले की जांच होगी।

    इससे पहले गुरुंग ने आर्थिक गड़बड़ी में नाम आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन जांच में पाक-साफ साबित होने के बाद उन्हें नेपाल सरकार में फिर से मंत्री बनाया गया और गृह मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।

    खबरें और भी