Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन के जपोरिजिया में रूसी हमले में तीन मरे, एक अपार्टमेंट ब्लॉक की सात मंजिलों में लगी आग

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 06:38 AM (IST)

    यूक्रेन के जपोरिजिया शहर पर रूस के गाइडेड-बम हमले में मंगलवार को तीन लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

    यूक्रेन के जपोरिजिया में रूसी हमले में तीन मरे (फोटो- रॉयटर)

    यूक्रेन के जपोरिजिया में रूसी हमले में तीन मरे (फोटो- रॉयटर)

    HighLights

    1. रूस ने कई बार रिहायशी इमारतों और नागरिकों से जुड़ी अन्य सुविधाओं पर हमले किए

    2. जपोरिजिया शहर पर हमले में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए

    रॉयटर, जपोरिजिया। यूक्रेन के जपोरिजिया शहर पर रूस के गाइडेड-बम हमले में मंगलवार को तीन लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

    क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने टेलीग्राम एप पर बताया कि हमले के बाद नौ मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक की सात मंजिलें आग की चपेट में आ गईं।

    अधिकारियों का कहना है कि रूस हमलों में गाइडेड बमों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करता है। ये बम हवा से छोड़े जाने वाले हथियार होते हैं, जिनमें अक्सर सोवियत-युग के हथियारों में विंग्स और नेविगेशन सिस्टम लगाए जाते हैं।

    फरवरी 2022 में बड़े पैमाने पर हमले शुरू करने के बाद से रूस ने कई बार रिहायशी इमारतों और नागरिकों से जुड़ी अन्य सुविधाओं पर हमले किए हैं, हालांकि मास्को नागरिकों को निशाना बनाने से इनकार करता रहा है।