विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia-Ukraine War: यूक्रेनी हमले में रूस के दो जहाज क्षतिग्रस्त, 24 लोग घायल; कीव ने दागी 10 क्रूज मिसाइलें

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Wed, 13 Sep 2023 09:57 PM (IST)

रूस से जुड़े एक शिपयार्ड पर यूक्रेन ने हमला किया है इस हमले में 24 लोग घायल हो गए। रूस ...और पढ़ें

काला सागर में रूसी जहाजों पर यूक्रेन ने ड्रोन से भी बोला था हमला।
काला सागर में रूसी जहाजों पर यूक्रेन ने ड्रोन से भी बोला था हमला।

कीव, एपी। रूस से जुड़े क्रीमिया में बुधवार को रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण माने जाने वाले शिपयार्ड पर यूक्रेन ने हमला बोल दिया। इसमें 24 लोग घायल हो गए। साथ ही मरम्मत के लिए लाए गए दो जहाज क्षतिग्रस्त हो गए। सेवस्तोपोल शिपयार्ड पर बुधवार को किया गया हमला हाल के हफ्तों में सबसे बड़े हमलों में से एक है।

मिसाइलों ने दो जहाजों को किया क्षतिग्रस्त

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शिपयार्ड पर 10 क्रूज मिसाइलों और काला सागर में रूसी जहाजों पर तीन समुद्री ड्रोन से हमले किए गए। सात मिसाइलों को मार गिराया गया और सभी ड्रोन नष्ट कर दिए गए, लेकिन कुछ मिसाइलों ने दो जहाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

सेवस्तोपोल के मास्को द्वारा नियुक्त गवर्नर मिखाइल रज्वोजायेव ने टेलीग्राम पर कहा कि आग के कारण 24 लोग घायल हो गए। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें शिपयार्ड से आग की लपटें और धुआं निकलता दिख रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सेवस्तोपोल शिपयार्ड में क्षतिग्रस्त रूसी युद्धपोतों की पूरी तरह से मरम्मत की जाएगी और नौसेना सेवा में वापस लाया जाएगा।

ड्रोन हमले में सात लोग घायल

यूक्रेनी अधिकारियों की ओर से कहा गया कि हम पुष्टि करते हैं कि एक बड़े लैंडिंग जहाज और पनडुब्बी पर हमला किया गया। यूक्रेन के वायु सेना प्रमुख ने जलते हुए शिपयार्ड की एक तस्वीर पोस्ट की और पायलटों के कार्य की प्रशंसा की है।

ये भी पढे़ें: 'जी-20 घोषणापत्र PM मोदी के नेतृत्व की निपुणता', UNGA अध्यक्ष बोले- आज हमें एक समाधानकारी दृष्टिकोण की जरूरत

अन्य घटनाक्रम में, रोमानिया ने कहा कि वह डेन्यूब नदी पर यूक्रेन के साथ उसकी सीमा के पास पाए गए ड्रोन के टुकड़े की जांच कर रहा है। पिछले सप्ताह के दौरान यह तीसरी बार है जब नदी के पास संदिग्ध ड्रोन के अवशेष मिले हैं।

यूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले में सात घायल

यूक्रेन के ओडेसा और सुमी क्षेत्रों में रूसी ड्रोन हमले में सात लोग घायल हो गए। ओडेसा क्षेत्र के सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेह किपर ने कहा कि रेनी के दो लोग गंभीर हालत में हैं।

उन्हें ओडेसा ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार लोग की हालत में सुधार है और उनका रेनी में इलाज किया जाएगा। इस बीच यूक्रेनी वायु सेना ने कहा है कि उन्होंने यूक्रेन की ओर लांच किए गए 44 में से 32 ड्रोन को नष्ट कर दिया है।

ये भी पढ़ें: IAF की बढ़ी ताकत, भारत को मिला पहला C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट; जानिए कितना ताकतवर है ये विमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।