Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूक्रेन को शीघ्र मिलेंगे एफ-16 लड़ाकू विमान, चार्निहीव हमले का रूस को कड़ा जवाब देंगे जेलेंस्‍की

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 08:54 PM (IST)

    व्यापार समझौते के तहत किसी भी लड़ाकू विमान या सैन्य सामग्री को अन्य देश को सौंपने या उसके खास प्रयोजन में इस्तेमाल के लिए मूल निर्माता देश की अनुमति आ ...और पढ़ें

    दोनों नेताओं की मुलाकात नीदरलैंड्स के एक सैन्य हवाई अड्डे पर हुई थी।
    दोनों नेताओं की मुलाकात नीदरलैंड्स के एक सैन्य हवाई अड्डे पर हुई थी।

    HighLights

    1. नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री का जेलेंस्की को आश्वासन
    2. जेलेंस्की ने हवाई ठिकाने के हैंगर में खड़े दो एफ-16 विमानों को देखा और उनके साथ फोटो भी खिंचवाईं

    एम्सटर्डम, एपी। नीदरलैंड्स और डेनमार्क यूक्रेन को अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमान देने के लिए तैयार हैं। अनुकूल स्थितियों में शीघ्र ही इन विमानों की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। यह बात नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रट ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात में कही है। दोनों नेताओं की मुलाकात नीदरलैंड्स के एक सैन्य हवाई अड्डे पर हुई थी।

    जेलेंस्की ने विमानों के साथ खिंचवाई फोटो भी

    इससे पहले रट और जेलेंस्की ने हवाई ठिकाने के हैंगर में खड़े दो एफ-16 विमानों को देखा और उनके साथ फोटो भी खिंचवाईं। अमेरिका ने सहयोगी देशों को यूक्रेन को एफ-16 विमान देने की अनुमति दे दी है जिनसे वह रूस की वायुसेना का मुकाबला कर सकेगा। व्यापार समझौते के तहत किसी भी लड़ाकू विमान या सैन्य सामग्री को अन्य देश को सौंपने या उसके खास प्रयोजन में इस्तेमाल के लिए मूल निर्माता देश की अनुमति आवश्यक होती है।

    जेलेंस्की ने जवाबी कार्रवाई का किया ऐलान

    इस बीच मध्य यूक्रेन के शहर चार्निहीव में शनिवार को हुए रूस के भीषण मिसाइल हमले पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जवाबी कार्रवाई का ऐलान किया है। कहा है कि नागरिकों पर किए गए इस हमले में सात लोग मारे गए हैं जबकि 150 घायल हुए हैं। जल्द ही हमारे सैनिक रूस के इस आतंकी कृत्य का उचित जवाब देंगे। इस बीच रूस की सेना ने रविवार को यूक्रेनी शहर कुपियांस्क में गोलाबारी कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया है।