Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anju Love Story: मोहब्बत ले गई थी पाकिस्तान, अब 'ममता' ने भारत वापस बुलाया, अपने बच्चों से मिलने स्वदेश लौटेगी अंजू

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 12:13 AM (IST)

    अपने फेसबुक फ्रेंड से शादी करने के लिए पाकिस्तान जाने वाली अंजू थामस उर्फ फातिमा पाकिस्तानी सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अपने बच्चों से मिलने के लिए भ ...और पढ़ें

    अंजू ने पाकिस्तान के नसरुल्लाह के साथ शादी की थी। (फाइल फोटो)
    अंजू ने पाकिस्तान के नसरुल्लाह के साथ शादी की थी। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अपने बच्चों से मिलने पाकिस्तान से भारत लौटेगी अंजू।
    2. पाकिस्तान सरकार से एनओसी मिलने के बाद आएगी।
    3. बच्चों से मिलने के बाद वापस पाकिस्तान लौट जाएगी।

    पीटीआई, पेशावर। अपने फेसबुक फ्रेंड से शादी करने के लिए पाकिस्तान जाने वाली अंजू थामस उर्फ फातिमा पाकिस्तानी सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अपने बच्चों से मिलने के लिए भारत लौटेगी। उसके पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह ने बताया कि वह अपने दोनों बच्चों से मिलने के बाद पाकिस्तान वापस लौट आएगी।

    भारत लौटेगी अंजू

    इस्लाम कुबूल कर नसरुल्लाह से शादी करने के बाद विगत अगस्त में पाकिस्तान ने अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया था, लेकिन अंजू के पाकिस्तानी पति का कहना है कि वह इस्लामाबाद के आंतरिक मंत्रालय से एनओसी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

    अंजू को एनओसी का इंतजार

    एनओसी मिलने की प्रक्रिया थोड़ी लंबी है और इसमें समय लगता है। वाघा सीमा के पार आने-जाने के लिए जैसे ही दस्तावेज बनकर तैयार हो जाएंगे, अंजू भारत जाएगी। वह वहां अपने बच्चों से मिलने के बाद पाकिस्तान लौट आएगी।

    यह भी पढ़ेंः Anju Nasrullah Love Story: पाकिस्तान ने अंजू थॉमस का वीजा एक साल बढ़ाया, निकाह के बाद विस्तार को मिली मंजूरी

    बच्चों को मिस कर रही अंजू

    पिछले महीने नसरुल्लाह ने कहा था कि अंजू अपने दोनों बच्चों को बहुत बुरी तरह से मिस कर रही है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उल्लेखनीय है कि अंजू ने 25 जुलाई को 29 वर्षीय फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Anju Pakistan: 3 महीने में उतरा प्यार का बुखार, अंजू को आई अपने बच्चों की याद; पाकिस्तान से लौटेगी भारत

    कौन है नसरुल्लाह?

    बता दें कि नसरुल्लाह पाकिस्तान के प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के अपर दिर जिले में रहता है। अंजू पहले से शादीशुदा थी और अपने पति अरविंद के साथ राजस्थान में रहती थी। उसकी एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है।