Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज... पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई की उठी मांग, 100 से ज्यादा गिरफ्तार

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 04:19 PM (IST)

    पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी के तीन साल पूरे होने पर उनके समर्थन में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए। इन प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने आंसू गैस और ...और पढ़ें

    इमरान खान की रिहाई के लिए पाकिस्तान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन (फोटो-पीटीआई)

    इमरान खान की रिहाई के लिए पाकिस्तान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन (फोटो-पीटीआई)

    HighLights

    1. इमरान खान की गिरफ्तारी के तीन साल पूरे होने पर प्रदर्शन।

    2. पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया।

    3. PTI ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद मार्च की चेतावनी दी।

    डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल में बंद हुए तीन साल पूरे हो गए हैं। इसी के चलते बुधवार को पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थन में और पाक सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए।

    पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) समर्थकों ने पूरे पाकिस्तान में रैलियां कीं। प्रदर्शन को बढ़ता देखकर रावलपिंडी में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे और इमरान खान के 100 से ज्यादा समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया।

    पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

    इमरान खान के समर्थन में बड़ी रैली खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में हुई, जहां PTI सत्ता में है। पार्टी ने इमरान खान की रिहाई और उनके अधिकारों की बहाली की मांग की।

    पुलिस ने पाकिस्तान के पंजाब में, मियांवाली और रावलपिंडी में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और PTI के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

    लाहौर में भी इमरान खान के समर्थन में प्रदर्शन हुए। यहां मॉल रोड पर, पुलिस ने खान की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और कई लोगों को हिरासत में लिया।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स (RRF) को प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करते हुए देखा गया। रैली की कवरेज कर रहे कुछ पत्रकारों के साथ भी पुलिस के मारपीट किए जाने का आरोप है, जिसका मीडिया संगठनों ने भी कड़ा विरोध किया है।

    इमरान खान की पार्टी के कई नेता गिरफ्तार

    PTI पंजाब के महासचिव चौधरी बिलाल एजाज ने बताया कि लाहौर में गिरफ्तार किए गए 25 लोगों में पार्टी के पांच विधायक भी शामिल थे।

    चौधरी बिलाल एजाज ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बताया, 'दमन, उत्पीड़न और तानाशाही के इस दौर के बावजूद, पंजाब में PTI के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विरोध रैलियां कीं और इमरान खान के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।'

    PTI के मुताबिक, मियांवाली, रावलपिंडी और पंजाब के अन्य हिस्सों में कम से कम 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पानो अकील में छह और कंधकोट में 15 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

    कराची में भी पुलिस ने सदर टाउन में विरोध कर रहे PTI समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और 10 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।

    इस्लामाबाद में भारी विरोध प्रदर्शन करने का एलान

    खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मुहम्मद सुहैल अफरीदी ने बुधवार को घोषणा की कि अगर इमरान खान को न्याय नहीं मिला तो PTI समर्थक 27 सितंबर को इस्लामाबाद की ओर मार्च करेंगे।

    पेशावर में समर्थकों को संबोधित करते हुए अफरीदी ने कहा, 'पार्टी की पहली मांग यह है कि खान और उनकी पत्नी के खिलाफ मामलों की सुनवाई हो और उन पर मेरिट के आधार पर फैसला किया जाए।'

    अफरीदी ने आगे कहा, 'दूसरी मांग ये है कि इमरान खान को उनकी कानूनी टीम, डॉक्टरों, रिश्तेदारों और पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात फिर से शुरू करने की इजाजत मिले।'

    अफरीदी ने दावा किया कि अगर न्याय मिलता है, तो खान को 30 मिनट के अंदर रिहा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो 27 सितंबर को पूरे पाकिस्तान से लोग इस्लामाबाद तक मार्च करेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- लोगों पर जुल्म, मीडिया पर पाबंदी... PoJK में सख्ती के बाद दुनियाभर में हुई पाकिस्तान की थू-थू