विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पाकिस्तान में सेना ही संभालती है सरकार', शहबाज शरीफ की खुल गई पोल; रक्षा मंत्री ने कबूला सच

Published: Sat, 21 Jun 2025 11:33 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jun 2025 11:37 PM (IST)

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान में शासन का हाइब्रिड मॉडल है, जिसमें सैन्य को ...और पढ़ें

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ। (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ। (फाइल फोटो)

पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान में शासन का हाइब्रिड मॉडल है, जिसमें सैन्य को काफी ताकत है। आसिफ ने शासन के हाइब्रिड मॉडल की तारीफों के पुल बांधे। इस सप्ताह दूसरी बार स्वीकार किया कि पाकिस्तान में वास्तविक लोकतंत्र नहीं है।

शुक्रवार को अरब न्यूज को दिए गए साक्षात्कार में रक्षा मंत्री यह स्वीकारोक्ति संकेत है कि शहबाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज को पाकिस्तान की सेना का समर्थन है।

'पाकिस्तान में नहीं है आदर्श लोकतांत्रिक सरकार'

आसिफ ने कहा कि यह हाइब्रिड मॉडल है। आदर्श लोकतांत्रिक सरकार नहीं है। मुझे लगता है कि हाइब्रिड व्यवस्था चमत्कार कर रही है। यह प्रणाली तब तक व्यावहारिक आवश्यकता है जब तक पाकिस्तान आर्थिक और शासन संबंधी समस्याओं से बाहर नहीं निकल जाता।

सेना के अधीन रहकर राजनीति जारी रखेंगे शहबाज

उन्होंने कहा कि यदि इस तरह का हाइब्रिड मॉडल पिछली सदी के अंतिम दशक में अपना लिया गया होता जब नवाज शरीफ प्रधानमंत्री थे, तो चीजें बेहतर होतीं। रक्षा मंत्री ने दावा किया कि पीएमएल-एन और शहबाज के लिए एकमात्र यथार्थवादी विकल्प सेना के साथ समझौता करना है।

आसिफ की खुली स्वीकारोक्ति के बाद आलोचकों ने दावा किया कि इसने शरीफ परिवार के लिए राजनीति का भविष्य तय कर दिया है कि वे सेना के अधीन रहकर राजनीति जारी रखेंगे। दुनिया को जो काफी समय से पता था, वह अब खुलकर सामने आ गया है कि पाकिस्तान में सत्ता का केंद्र कहां है और वास्तविक शक्तियों पर किसका नियंत्रण है।

यह भी पढ़ें: 

'अमेरिकी राष्ट्रपति की वजह से रुका भारत-PAK टकराव', पाकिस्तान ने ट्रंप को नोबल प्राइज के लिए किया नॉमिनेट, पहले मुनीर ने की थी मांग

भारत के आगे घुटनों पर आया पाकिस्तान,  शहबाज शरीफ ने भारत के साथ सभी मुद्दों पर बातचीत की इच्छा जताई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।