विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में इस मुस्लिम समुदाय को नहीं मस्जिद जाने का इजाजत, अपने ही देश में पहचान पाने में नाकाम है अहमदिया

Published: Tue, 05 Mar 2024 10:51 AM (IST)

पाकिस्तान मुस्लिम-बहुल देश है जहां अलग-अलग वर्गों और समुदाय के लोग रहते हैं। वहीं इस बीच एक ऐसा समुदाय है ...और पढ़ें

अहमदिया मुस्लिमों को मस्जिद जाने की मनाही
अहमदिया मुस्लिमों को मस्जिद जाने की मनाही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 1947 में भारत को दो हिस्से में बांटने का फैसला लिया गया, जिसमें पहला देश तो भारत ही रहा और धर्म के आधार पर हुए बंटवारे के बाद मुस्लिमों के लिए पाकिस्तान बना। दरअसल, पाकिस्तान को इसी सोच के साथ बनाया गया था कि यहां पर मुस्लिम धर्म के लोग निवास करेंगे।

हालांकि, इसके बाद भी वहां कुछ मुस्लिम समुदाय के साथ बेहद खराब बर्ताव किया जाता है। अपने ही देश में उन्हें कई तरह के अपमान और तिरस्कार सहने पड़ते हैं। आज के समय में भी कई लोग वहां की नागरिकता के लिए परेशान है और काफी जद्दोजहद के बाद भी कोई खास परिणाम नहीं निकला।

अहमदिया समुदाय को नहीं मानते मुस्लिम

पाकिस्तान मुस्लिम-बहुल देश है, जहां अलग-अलग वर्गों और समुदाय के लोग रहते हैं। वहीं, इस बीच एक ऐसा समुदाय है, जो आज भी खुद को मुस्लिम बताते हैं, लेकिन पाकिस्तान में उन्हें अल्पसंख्यक माना जाता है और उन्हें मुस्लिम नहीं माना जाता है। पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के लोग आज भी अपनी पहचान के लिए परेशान है, लेकिन कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं है।

प्रार्थना स्थल और कब्रिस्तान में तोड़फोड़

आए दिन अहमदिया समुदाय के मुस्लिमों को वहां पर शिकार बनाया जाता है, उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। यहां तक कि उनके प्रार्थना स्थल और कब्रिस्तान में भी तोड़-फोड़ की जाती है। अहमदिया लोगों का कहना है कि वह भी इस्लाम को मानते हैं और कुरान में विश्वास करते हैं, लेकिन फिर भी नहीं कोई समान अधिकार नहीं है, बल्कि उनके साथ बहुत ही खराब बर्ताव किया जाता है।

बुरे बर्ताव और परेशान करने से भी मन नहीं भरता है, तो इन लोगों को ईशनिंदा के मामलों में लपेटा जाता है और कड़ी सजा- प्रताड़ना दी जाती है। इस तरह के व्यवहार से परेशान होकर अहमदिया मुस्लिम समुदाय के लोग पाकिस्तान छोड़कर दूसरे देशों में रहने को मजबूर हो रहे हैं।

संविधान में बताया गैर-मुस्लिम

पाकिस्तान के संविधान में अहमदिया मुसलमानों को मुस्लिम माना ही नहीं गया है, बल्कि यह खुद को मुस्लिम मानते हैं। उन्हें अल्पसंख्यक गैर-मुस्लिम धार्मिक समुदाय का दर्जा दिया गया है और पाकिस्तान ने संविधान संशोधन के जरिए इन्हें गैर-मुस्लिम घोषित किया था। यहां तक कि इन्हें मस्जिदों में भी जाने की मनाही है। यहां तक कि वे अपने प्रार्थना स्थलों पर मीनार नहीं बना सकते पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के लगभग 5 लाख लोग रहते हैं।

यह भी पढ़ें: सेना पर पानी की तरह पैसा बहा रहा चीन, रक्षा बजट में की भारी बढ़ोतरी; क्या इन तीन देशों से और बढ़ेगा तनाव?

कैसे हुई अहमदिया मुसलमानों की उत्पत्ति?

अहमदिया मुस्लिम समुदाय की शुरुआत साल 1889 में भारत के पंजाब के लुधियाना में अहमदी आंदोलन के साथ हुई। मिर्जा गुलाम अहमद इस समुदाय के संस्थापक थे, जिनका कहना था कि वह पैगंबर मोहम्मद के अनुयायी है और अल्लाह ने उन्हें शांति-अमन, खून-खराबा रोकने के लिए मसीहा के तौर पर चुना है। 

यह भी पढ़ें: इजरायल के बगैर गाजा में युद्धविराम के लिए काहिरा में शुरू हुई वार्ता, अमेरिका बोला- युद्ध से पैदा हो रही अमानवीय स्थिति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।