बलूचिस्तान में एक और बलोच छात्र की हत्या पर बवाल, मानवाधिकार उल्लंघन पर उठे सवाल
बलूचिस्तान में 18 वर्षीय बलोच छात्र गुलाम कादिर की कथित गैर-न्यायिक हत्या से मानवाधिकार उल्लंघन की चिंताएँ बढ़ गई हैं। बलूच यकजेहती समिति के अनुसार, च ...और पढ़ें

बलूच छात्र की कथित हत्या से बवाल मानवाधिकार उल्लंघन पर उठे सवाल (फाइल फोटो)
HighLights
बलोच छात्र गुलाम कादिर की कथित गैर-न्यायिक हत्या।
चार महीने से लापता था, शव 1 अप्रैल को मिला।
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर अपहरण का आरोप।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बलूचिस्तान में एक और बलोच छात्र की कथित तौर पर गैर-न्यायिक हत्या का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में मानवाधिकार उल्लंघनों को लेकर चिंता और गहरी हो गई है।
मानवाधिकार संगठन बलूच यकजेहती समिति के अनुसार, 18 वर्षीय छात्र गुलाम कादिर का शव एक अप्रैल को बरामद की गई, जो करीब चार महीने से लापता था।संगठन का दावा है कि उसे 24 नवंबर 2025 को ग्वादर के कोस्ट अस्पताल से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उठाया था।
BYC ने क्या कहा?
बीवाइसी ने इसे बलूचिस्तान में जारी जबरन गायब किए जाने और हत्याओं के सिलसिले का हिस्सा बताया। वहीं बलूच राष्ट्रीय आंदोलन के मानवाधिकार विभाग पांक ने भी हाल में कई छात्रों और युवाओं के अपहरण के मामलों का जिक्र किया है। संगठनों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि क्षेत्र में भय और दमन का माहौल लगातार गहराता जा रहा है।