इस्लामाबाद की सरहद यूनिवर्सिटी में PAK आर्मी के अधिकारी की गुंडागर्दी, पत्नी की एक कॉल पर छात्रों पर चलाई गोली
इस्लामाबाद की सरहद यूनिवर्सिटी में फीस और क्लास शेड्यूल को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पाक आर्मी ऑफिसर ने फायरिंग की।

पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर ने यूनिवर्सिटी कैंपस में की फायरिंग (फोटो-सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की सरहद यूनिवर्सिटी में सोमवार, 24 अगस्त को दिनदहाड़े फायरिंग हुई। प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों पर पाक आर्मी ऑफिसर ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया।
पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर ने छात्रों के प्रोटेस्ट को शांत करने के लिए उनकी डंडे से पिटाई की और यूनिवर्सिटी के अंदर सर्विस गन से फायरिंग की।
पत्नी के एक कॉल पर बंदूक लेकर पहुंचा पाक आर्मी ऑफिसर
सरहद यूनिवर्सिटी के रावत कैंपस में हुई इस घटना के एक चश्मदीद के मुताबिक, स्टूडेंट्स का एक ग्रुप फीस और क्लास शेड्यूल को लेकर अपने हेड ऑफ डिपार्टमेंट के खिलाफ शांति से प्रोटेस्ट कर रहा था।
सूत्रों के मुताबिक, स्टूडेंट अफेयर्स की हेड, डॉ. आइना, प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स को शांत करने पहुंचीं। जब कुछ स्टूडेंट्स पीछे हटने को तैयार नहीं हुए तो उन्होंने अपने पति, जो एक आर्मी ऑफिसर हैं, उन्हें कैंपस में बुला लिया।
पाकिस्तान आर्मी के ऑफिसर ने कैंपस में आकर छात्रों को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद ऑफिसर ने अपनी सर्विस पिस्टल निकाली और हवा में फायर किया।
यूनिवर्सिटी कैंपस में पाक ऑफिसर की गुंडागर्दी
एक स्टूडेंट ने ऑफिसर के खिलाफ एक्शन की मांग करते हुए कहा, 'यूनिफॉर्म पहने उनके पति, जो कि कर्नल या ब्रिगेडियर रैंक के ऑफिसर हैं, वो कैंपस में आए और बिना किसी उकसावे के स्टूडेंट्स को डंडे से मारने लगे।
इस बीच, सूत्रों ने बताया कि आर्मी ऑफिसर का पिस्टल लहराते और हवा में गोलियां चलाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद, पाकिस्तान आर्मी ने उनके खिलाफ डिसिप्लिनरी एक्शन शुरू किया और इंटरनल जांच का ऑर्डर दिया।
यह भी पढ़ें- बम को खिलौना समझ घर ले आया मासूम, बाड़मेर में धमाके के बाद मां-बेटे गंभीर रूप से घायल
