Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PoK की सच्चाई दिखाने पर भड़का पाकिस्तान, अल जजीरा की वेबसाइट को किया बैन

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 12:14 PM (IST)

    पाकिस्तान ने अल जजीरा की वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया है, क्योंकि कतर के इस ब्रॉडकास्टर ने गुलाम कश्मीर में सरकार विरोधी प्रदर्शनों और चुनाव संबंधी कार्रव ...और पढ़ें

    पाकिस्तान ने अल जजीरा को किया ब्लॉक

    पाकिस्तान ने अल जजीरा को किया ब्लॉक

    HighLights

    1. पाकिस्तान ने अल जजीरा की वेबसाइट को ब्लॉक किया।

    2. गुलाम कश्मीर में प्रदर्शनों पर रिपोर्टिंग बनी वजह।

    3. पाकिस्तान ने 'येलो जर्नलिज्म' का आरोप लगाया।

    डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अल जजीरा की वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया है। पाकिस्तान में कई यूजर्स सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि वे अल जजीरा की वेबसाइट नहीं खोल पा रहे हैं।

    गुलाम कश्मीर (PoK) में सरकार विरोधी और चुनाव से जुड़े विरोध-प्रदर्शनों पर दिखाई गई सच्चाई पाकिस्तान को रास नहीं आई, इसलिए पाकिस्तान ने कतर के इस ब्रॉडकास्टर को ब्लॉक कर दिया है।

    PoK पर रिपोर्ट छापने को लेकर कार्रवाई

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने अभी तक इस ब्रॉडकास्टर पर कोई औपचारिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा नहीं की है, लेकिन पाक यूजर्स सोशल मीडिया पर वेबसाइट न खुलने के बारे में बता रहे हैं।

    इन सभी बातों के बीच पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अल जजीरा की रिपोर्टिंग की आलोचना की है और मीडिया संगठन पर चुनावों और वोटिंग प्रक्रिया को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है।

    पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर बयान जारी करते हुए कहा, 'हमने आज मुजफ्फराबाद के कुछ खास पोलिंग स्टेशनों से अल जजीरा की चुनिंदा रिपोर्टिंग पर ध्यान दिया है।'

    पाक सरकार की तरफ आरोप लगाते हुए आगे कहा गया, 'सोच-समझकर चुने गए समय और कुछ खास लोगों के पहले से तय बयानों के जरिए, चैनल ने AJK चुनावों और वोटिंग प्रक्रिया को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की है।'

    पाकिस्तान की तरफ से कहा गया, 'इस तरह की येलो जर्नलिज्म सिर्फ उन बाहरी ताकतों के एजेंडे की पुष्टि करती है जिनका अपना स्वार्थ है और जो इस चुनावी प्रक्रिया को अवैध ठहराने और मुजफ्फराबाद व AJK के लोगों की इच्छा को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों ने आज अराजकता और जबरदस्ती को नकार कर इसे साफ तौर पर दिखाया है।'

    पाकिस्तान ने कतर के इस ब्रॉडकास्टर पर येलो जर्नलिज्म करने का भी आरोप लगाया। 'येलो जर्नलिज्म' शब्द ऐसी रिपोर्टिंग के लिए इस्तेमाल होता है जिसमें पाठकों को चौंकाने के लिए बातों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाता है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, पाकिस्तान से रिंदा ने भेजे थे विस्फोटक; 3 के खिलाफ मामला दर्ज

    खबरें और भी