Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाकिस्तान: बस में आग से 12 बच्चों समेत 18 की मौत, बाढ़ राहत शिविरों से लौट रहे थे घर

    By Jagran NewsEdited By: Monika Minal
    Updated: Thu, 13 Oct 2022 01:29 PM (IST)

    पाकिस्तान में बाढ़ के कारण अपने घर से निकल सुरक्षित स्थान पर गए लोग जिस बस से वापस लौट रहे थे आज उसमें ही आग लग गई और इस घटना में 12 बच्चों समेत 18 लो ...और पढ़ें

    पाकिस्तान: बाढ़ से बचाव के लिए जा रहे थे सुरक्षित जगह
    पाकिस्तान: बाढ़ से बचाव के लिए जा रहे थे सुरक्षित जगह

    इस्लामाबाद, एएफपी। पाकिस्तान में  लोगों से भरी एक बस में आग लग गई। इस घटना में 12 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों व बचावकर्मियों ने गुरुवार को दी। ये सभी बाढ़ राहत शिविरों से वापस लौट रहे थे। अब देश में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है और लोग वापस अपने घर की ओर लौट रहे हैं।

    बाढ़ का पानी कम होने के बाद जा रहे थे अपने घर 

    मौके पर मौजूद जिला स्वास्थ्य अधिकारी विनोद कुमार ने एएफपी को बताया, 'ये सभी अपने गांव वापस जा रहे थे तभी यह घटना घटी।' पुलिस अधिकारी हाशिम ब्रोही ने बताया, बस का एयरकंडीशन सिस्टम खराब हो गया था और उसके कारण ही आग लगी।'

    न्यूज एजेंसी रायटर्स के अनुसार, यह घटना M-9 मोटरवे पर हुई जो कराची को हैदराबाद व सिंध प्रांत के जामशोरो शहरों को जोड़ती है। संसदीय स्वास्थ्य सचिव सिराज कासिम सोमरो ने बताया कि बचावकर्मियों ने जिन लोगों को बचाया उनका इलाज अस्पताल में हो रहा है। जामशोरो के जिला आयुक्त आसिफ जमील ने रायटर्स को बताया, 'बस में करीब 35 लोग यात्रा कर रहे थे।ये दादु जिले में अपने घर वापस जा रहे थे। इसके लिए निजी वाहन का इस्तेमाल किया गया था।' सिंध प्रांत में बाढ़ के कारण प्रभावित जिलों में सबसे खराब हालात दादु जिले का था।

    बाढ़ के कारण 80 लाख विस्थापन 

    इस साल पाकिस्तान में मानसून के दौरान हुई भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुई थी। देश का एक तिहाई हिस्सा बाढ़ के पानी में डूब चुका है, 80 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। 

    खबरें और भी

    जलवायु परिवर्तन के कारण आए सैलाब में 1700 मौतें 

    इस बार यहां आए बाढ़ के कारण 1700 लोगों की मौत हो गई। इस बाढ़ के पीछे जलवायु परिवर्तन को वजह बताया जा रहा है।

    पाकिस्तान में ट्रैफिक का बुरा हाल 

    पाकिस्तान में वाहनों की हालत खराब हैं, सड़कें टूटी-फूटी हैं और ड्राइविंग भी काफी लापरवाही से की जाती है। इसके कारण जानलेवा दुर्घटनाएं होतीं रहतीं हैं।

    1700 से अधिक लोगों का काल बन चुकी है पाकिस्‍तान में आई बाढ़, पश्चिमी देशों से की यूएन चीफ ने मदद की अपील

    पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रहे मलेरिया के मामले, भारत से मच्छरदानी खरीदने का सुझाव