विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: मजदूरों को ले जा रही ट्रक में विस्फोट, आतंकी हमले में 11 की मौत; कार्यवाहक प्रधानमंत्री ने जताया शोक

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 20 Aug 2023 10:35 AM (IST)

पाकिस्तान (Pakistan) के उत्तर-पश्चिमी में एक आतंकवादी हमले में 11 मजदूर की मौत हो गई। कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर ने ...और पढ़ें

पाकिस्तान में मजदूरों को ले ज रही एक ट्रक में विस्फोट (Image: Representative)
पाकिस्तान में मजदूरों को ले ज रही एक ट्रक में विस्फोट (Image: Representative)

HighLights

  1. पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी में एक आतंकवादी हमले में 11 मजदूर की मौत
  2. कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
  3. मजदूरों को ले जा रहे एक वाहन में आईईडी विस्फोट होने से मौत

पेशावर, (पाकिस्तान), एजेंसी। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी में एक आतंकवादी हमले में 11 मजदूर की मौत हो गई। कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

मजदूरों को ले जा रही ट्रक में विस्फोट

उत्तरी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अफगान सीमा के पास वजीरिस्तान में एक निर्माण परियोजना के लिए श्रमिकों को ले जा रहा ट्रक विस्फोट का शिकार हो गया। उत्तरी वजीरिस्तान के डिप्टी कमिश्नर रेहान खट्टक ने कहा कि सभी मजदूर एक निर्माणाधीन सैन्य चौकी पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मजदूरों को ले जा रहे एक वाहन में आईईडी विस्फोट होने से 11 की मौत हो गई। किसी भी समूह ने धमाके की तुरंत इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

पाकिस्तान में बढ़ रहे आतंक हमले

पिछले साल पाकिस्तानी तालिबान, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और सरकार के बीच संघर्ष विराम टूटने के बाद से पाकिस्तान में इस्लामवादियों के हमलों में फिर से बढ़ोतरी देखी गई है। इस्लामिक स्टेट सहित अन्य समूहों ने भी कुछ हमलों की जिम्मेदारी ली है। पिछले महीने खैबर पख्तूनख्वा में एक धार्मिक समूह द्वारा आयोजित एक राजनीतिक रैली में बड़ा विस्फोट भी इन हमलों में शामिल है। इसमें लगभग 45 लोग मारे गए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।