विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तानियों ने G-20 में भारत की सफलता को सराहा, लाहौर के लोग बोले- भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेंगे कई लाभ

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Thu, 14 Sep 2023 10:18 PM (IST)

पाकिस्तान के लोगों ने 18वें जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए भारत की बहुत प्रशंसा की। ...और पढ़ें

लोगों ने कहा कि बांग्लादेश को आमंत्रित किया गया लेकिन पाकिस्तान को नहीं।
लोगों ने कहा कि बांग्लादेश को आमंत्रित किया गया लेकिन पाकिस्तान को नहीं।

लाहौर, एएनआइ। पाकिस्तान में स्थानीय लोगों ने 18वें जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए भारत की बहुत प्रशंसा की। कराची के एक निवासी ने जी-20 के आयोजन पर भारत की सराहना करते हुए कहा, ''जब शीर्ष 20 देशों के प्रमुख किसी देश का दौरा करते हैं, तो यह उस देश के लिए सम्मान की बात है।

भारतीय अर्थव्यवस्था को इससे कई लाभ मिलेंगे।'' एक अन्य स्थानीय पाकिस्तानी ने पाकिस्तान के वैश्विक अलगाव पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ''यह तथ्य कि भारत ने प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के प्रमुखों की भी मेजबानी की, एक तरह से हमारी विदेश नीति पर नकारात्मक प्रकाश डालता है।

पिछले कुछ समय में हमारी अर्थव्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति काफी खराब है। दुनिया ने हमें किनारे कर दिया है।'' लाहौर के एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान को नहीं बल्कि बांग्लादेश को आमंत्रित करने पर मेजबान देश भारत से सवाल किया।

ये भी पढ़ें: क्या नवाज शरीफ की वापसी से बदलेंगे बदहाल पाकिस्तान के हालात? PML-N नेताओं ने कही बड़ी बात

भारत ने दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं की मेजबानी की। वैश्विक आयोजन की सफलता ने भारतीयों को गौरव से भर दिया होगा। हम सभी ने भारत में पीएम मोदी की विश्व के नेताओं के साथ तस्वीरें देखीं।

वे वैश्विक दर्शकों के सामने भारत को सकारात्मक रूप में प्रदर्शित करने में सफल रहे। सऊदी अरब के 'शहजादा' (क्राउन प्रिंस सलमान) पाकिस्तान नहीं आए बल्कि जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत गए। यह विश्व के लिए भारत के बढ़ते महत्व को दर्शाता है।

यह भी आश्चर्य की बात थी कि बांग्लादेश को आमंत्रित किया गया था लेकिन पाकिस्तान को नहीं। इससे पहले पाकिस्तानी जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि सऊदी क्राउन प्रिंस सितंबर के दूसरे हफ्ते में पाकिस्तान का दौरा करने वाले थे।

ये भी पढ़ें: तहरीक-ए-इंसाफ के कई नेताओं को घोषित अपराधी करार देने की तैयारी, नौ मई की हिंसा से जुड़ा है मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।