पाकिस्तान में भारी बारिश और भूकंप से ढहा राज कपूर की हवेली का हिस्सा, सांस्कृतिक धरोहर पर संकट
पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड अभिनेता राज कपूर की पुश्तैनी हवेली का एक हिस्सा भारी बारिश और भूकंप के कारण ढह गया। 2016 में राष्ट्रीय धरोहर घोष ...और पढ़ें
-1775301605883_m.webp)
ऐतिहासिक कपूर हवेली को नुकसान भारी बारिश और भूकंप से दीवार गिरी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
HighLights
पेशावर में राज कपूर की हवेली का हिस्सा ढहा।
भारी बारिश और भूकंप से कमजोर हुई ऐतिहासिक इमारत।
विरासत परिषद ने तत्काल जीर्णोद्धार की मांग की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान में भारी बारिश और शुक्रवार रात आए भूकंप के कारण पेशावर में स्थित बालीवुड अभिनेता राज कपूर की हवेली का एक हिस्सा ढह गया। कपूर हवेली खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थल है।
पाकिस्तान सरकार ने इसे 2016 में राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था। यह लगातार बारिश के कारण कमजोर हो गई थी और शुक्रवार देर रात आए भूकंप के झटकों ने इसकी पहले से ही जर्जर संरचना को और अस्थिर कर दिया।
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की विरासत परिषद के सचिव शकील वहीदुल्लाह ने बताया कि भूकंप के बाद हवेली की दीवार का एक हिस्सा गिर गया, जिससे शेष संरचना की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।
पृथ्वीराज कपूर का निवास स्थान
वहीदुल्लाह ने पुरातत्व विभाग और प्रांतीय सरकार से ऐतिहासिक इमारत के जीर्णोद्धार और संरक्षण के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया और चेतावनी दी कि आगे की उपेक्षा से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को अपूरणीय क्षति हो सकती है।
खबरें और भी
पेशावर के प्रसिद्ध किस्सा ख्वानी बाजार के मध्य में कपूर हवेली स्थित है। यह पृथ्वीराज कपूर का निवास स्थान थी। इसका निर्माण उनके पिता दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918 से 1922 के बीच करवाया था। राज कपूर और उनके चाचा त्रिलोक कपूर का जन्म यहीं हुआ था।