विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, नौ जवानों की मौत

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 31 Aug 2023 11:02 PM (IST)

पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने आत्मघाती हमले को अंजाम दिया है। इस हमले में नौ जवान मारे गए। ...और पढ़ें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में हुए आत्मघाती हमले में नौ पाकिस्तान सैनिक मारे गए।(फोटो सोर्स: जागरण)
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में हुए आत्मघाती हमले में नौ पाकिस्तान सैनिक मारे गए।(फोटो सोर्स: जागरण)

पेशावर, एपी: पाकिस्तान में सेना के काफिले पर आत्मघाती हमले में सेना के नौ जवान मारे गए। हमले में 20 अन्य जवान घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार आत्मघाती हमलावर ने गुरुवार को अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में सेना के काफिले को निशाना बनाया। अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन संदेह है कि हमला पाकिस्तानी तालिबान ने किया है।

पाकिस्तान सेना ने इस मामले पर नहीं की कोई टिप्पणी

पाकिस्तानी तालिबान ने 2022 के बाद से सुरक्षा बलों पर हमले तेज कर दिए हैं। पाकिस्तानी तालिबान अफगानिस्तानी तालिबान से अलग एक गुट है। पाकिस्तानी सेना ने इस मामले में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

पाकिस्तानी सेना की बढ़ी मुसीबतें

बन्नू उत्तरी वजीरिस्तान में एक बार फिर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान संगठित हो रहे हैं। कुछ सालों पहले पाकिस्तानी सेना ने इस इलाके से इस समूह को पूरी तरह खत्म करने का एलान किया था। हालांकि, इस क्षेत्र में एक बार  तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे हमले ने पाकिस्तान सेना के पुराने एलान पर सवाल खड़े कर दिए है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।