Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रूस और यूक्रेन के बीच जारी हमलों में 15 की मौत, तेल उपक्रम पर हमले से खड़ा हुआ ऊर्जा का नया संकट

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 08:31 AM (IST)

    रूस-यूक्रेन युद्ध में हमलों का सिलसिला जारी है, जिसमें कुल 15 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के हमले से कजाखस्तान की कैस्पियन पाइपलाइन कंसोर्टियम (सीपीसी ...और पढ़ें

    रूस और यूक्रेन के बीच हमले जारी।

    रूस और यूक्रेन के बीच हमले जारी।

    HighLights

    1. जापोरिज्जिया में यूक्रेन के हमले में 12 लोगों की मौत।

    2. सुमी में रूसी ड्रोन हमले में तीन लोगों की जान गई।

    3. यूक्रेन ने तेल पाइपलाइन पर हमला कर आपूर्ति घटाई।

    डिजिटल डेस्क, मास्को। शनिवार को रूस के कब्जे वाले जापोरिज्जिया इलाके में हॉलिडे कैंपों पर यूक्रेन के हमलों में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी सुमी इलाके के अधिकारियों ने बताया कि वहां रूसी ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई।

    वहीं, रूस ने कजाखस्तान के कैस्पियन पाइपलाइन कंसोर्टियम (सीपीसी) पर यूक्रेन के हमले को ऊर्जा आतंकवाद बताया है। कहा है कि ईरान युद्ध के चलते कम हुई कच्चे तेल की आपूर्ति में यूक्रेन के हमले से और ज्यादा मुश्किल पैदा होगी।

    कम की गई तेल आपूर्ति

    विदित हो कि इस पाइपलाइन से विश्व के कुल तेल निर्यात की दो प्रतिशत मात्रा जाती है। रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि तेल आपूर्ति के लिए सीपीसी कजाखस्तान, रूस और अमेरिका का संयुक्त उपक्रम है। गुरुवार को इस पाइपलाइन पर यूक्रेन ने ड्रोन हमला किया था। इसके बाद पाइपलाइन से तेल की आपूर्ति कम कर दी गई थी।

    काला सागर में टर्मिनल भी किया गया बंद

    शुक्रवार को काला सागर में स्थित इस तेल के निर्यात टर्मिनल को बंद कर दिया गया। इस टर्मिनल से निर्यात बंद होने का असर वैश्विक तेल बाजार पर भी होगा और मुश्किलें बढ़ेंगी। स्पष्ट रूप से यह यूक्रेन का वैश्विक ऊर्जा स्रोतों को खतरे में डालने वाला आतंकी कृत्य है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: जपोरीजिया में टूरिस्ट प्लेस पर यूक्रेन का ड्रोन हमला, 11 लोगों की मौत