विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Ukraine Visit: 'पुतिन को रोक सकता है भारत, विश्व में निभाता है प्रभावी भूमिका', युद्धविराम पर बोले जेलेंस्की

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Sat, 24 Aug 2024 05:45 AM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2024 07:47 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के दो दिवसीय दौरे के बाद शुक्रवार को कीव पहुंचे। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ...और पढ़ें

जेलेंस्की ने कहा कि भारत बड़ा देश है जो पुतिन को रोक सकता है।
जेलेंस्की ने कहा कि भारत बड़ा देश है जो पुतिन को रोक सकता है।

HighLights

  1. पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा पर जेलेंस्की ने जताया आभार
  2. जेलेंस्की बोले- प्रधानमंत्री मोदी पुतिन से ज्यादा शांति चाहते हैं
  3. भारत में यूक्रेन की कंपनियां खोलने के लिए तैयार- राष्ट्रपति जेलेंस्की
  4. पीएम मोदी ने जेलेंस्की को भारत आने का दिया निमंत्रण

एएनआई, कीव। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा पर दुनिया की नजरें टिकी थी। वहीं, पीएम मोदी अपनी एक दिवसीय यात्रा पूर्ण करके यूक्रेन से वापस लौट गए हैं। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए भारत की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। जेलेंस्की ने कहा कि भारत बड़ा देश है जो पुतिन को रोक सकता है।

पुतिन को रोक सकता है भारत

उन्होंने कीव में एएनआई से बात करते हुए कहा कि भारत अपनी भूमिका निभाएगा। मुझे लगता है कि भारत ने यह पहचानना शुरू कर दिया है कि यह सिर्फ युद्ध नहीं है, यह एक व्यक्ति पुतिन का एक पूरे देश, यूक्रेन के खिलाफ असली युद्ध है। आप एक बड़े देश हैं। आपका प्रभाव बहुत बड़ा है और आप पुतिन को रोक सकते हैं और उनकी अर्थव्यवस्था को रोक सकते हैं और उन्हें वास्तव में उनकी जगह पर ला सकते हैं।

पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा पर जेलेंस्की ने जताया आभार

मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बैठक पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि बहुत अच्छी बैठक हुई, यह एक ऐतिहासिक बैठक है। मैं प्रधानमंत्री के आने के लिए उनका बहुत आभारी हूं। यह कुछ व्यावहारिक कदमों के साथ एक अच्छी शुरुआत है। अगर उनके (प्रधानमंत्री मोदी) पास (शांति पर) कोई विचार है तो हमें इस पर बात करने में खुशी होगी।

मोदी पुतिन से ज्यादा शांति चाहते हैं

प्रधानमंत्री मोदी पुतिन से ज्यादा शांति चाहते हैं...समस्या यह है कि पुतिन इसे नहीं चाहते। मुझे नहीं पता कि जब उनकी बैठक हुई थी तो उन्होंने क्या बात की...अगर प्रधानमंत्री की आधिकारिक यात्रा के दौरान आप अस्पताल में बच्चों पर हमला करते हैं...तो, उन्हें यह पहचानना होगा कि वे (रूसी राष्ट्रपति) भारत का सम्मान नहीं करते हैं या अपनी सेना को नियंत्रित नहीं करते हैं...इसका मतलब है कि वे भारतीय प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं करते हैं...इसलिए, मेरे लिए, वे बहुत स्पष्ट हैं। वे अपने रूसी टीवी शो जितने स्मार्ट नहीं हैं।

रूस के पास तेल के अलावा कुछ नहीं

भारत और रूस के बीच तेल को लेकर बहुत महत्वपूर्ण अनुबंध हैं। इसको लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन को अर्थव्यवस्था खोने का डर है, उनके पास तेल के अलावा कुछ भी नहीं है, उनकी मुख्य मुद्रा तेल है। उनके पास एक प्रकार की ऊर्जा-आधारित अर्थव्यवस्था है, और वे निर्यात-उन्मुख हैं। उन्होंने कहा कि तो, जो देश रूसी संघ से ऊर्जा संसाधन आयात करते हैं, वे पूरी दुनिया की मदद करेंगे।

यूक्रेन की जेल में कोई भारतीय नहीं

यूक्रेनी जेल में भारतीय नागरिकों के बारे में जेलेंस्की ने इस बात से इनकार किया कि वहां कोई नागरिक था, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा है तो वह उन्हें रिहा कर देंगे और तुरंत पीएम मोदी को सूचित करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने यूक्रेन के साथ युद्ध में रूसी सेना के लिए काम कर रहे कुछ भारतीय नागरिकों की मौत के बारे में मीडिया रिपोर्टें पढ़ीं हैं।

मुझे भारत आकर खुशी होगी- जेलेंस्की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण दिया और यूक्रेनी नेता ने कहा कि उन्हें इस महान देश की यात्रा करके खुशी होगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पुष्टि की कि पीएम मोदी ने जेलेंस्की को भारत आने के लिए आमंत्रित किया है। जयशंकर ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि वह किसी समय, अपनी सुविधा के अनुसार, राष्ट्रपति जेलेंस्की भारत का दौरा करेंगे।

भारत में यूक्रेन की कंपनियां खोलने के लिए तैयार- राष्ट्रपति जेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन मेड-इन-इंडिया उत्पादों को खरीदकर और भारतीय कंपनियों को कीव में खोलने की अनुमति देकर भारत के साथ सीधे जुड़ने के लिए तैयार है। हम यहां आपकी कंपनियां खोलने के लिए तैयार हैं साथ ही हम भारत में अपनी कंपनियां खोलने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- 'भारत और यूक्रेन ने आज रच दिया इतिहास', जेलेंस्की ने पीएम मोदी की यात्रा को बताया ऐतिहासिक; पढ़ें 10 प्रमुख बातें

यह भी पढ़ें- PM Modi Ukraine Visit: 'बातचीत से हो समस्या का समाधान', रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या बोले पीएम मोदी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।