विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रूस के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ लें वैगनर ग्रुप के लड़ाके', येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद पुतिन का आदेश

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sat, 26 Aug 2023 02:42 PM (IST)

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की एक विमान हादसे में मौत ...और पढ़ें

येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद पुतिन का वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को आदेश (फाइल फोटो)
येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद पुतिन का वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को आदेश (फाइल फोटो)

HighLights

  1. येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद एक्शन में रूसी राष्ट्रपति पुतिन।
  2. पुतिन ने शुक्रवार को आदेश पर किया हस्ताक्षर।
  3. वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को रूस के प्रति शपथ लेने का दिया निर्देश।

मॉस्को, एजेंसी। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की एक विमान हादसे में मौत हो गई है। येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को रूस के प्रति निष्ठावान रहने का निर्देश दिया है।

पुतिन ने आदेश पर किया हस्ताक्षर

पुतिन ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से इस आदेश पर हस्ताक्षर किए है। साथ ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर के लड़ाकों को रूस के प्रति निष्ठा की शपथ लेने का आदेश दिया है। शुक्रवार को क्रेमलिन ने पश्चिमी देशों के उन दावों को सिरे से खारिज करते हुए झूठा बताया है, जिसमें यह कहा गया है कि येवगेनी प्रिगोझिन को रूस के आदेश पर मारा गया है।

वहीं, रूस के विमानन प्राधिकरण ने बताया कि येवगेनी प्रिगोझिन एक निजी विमान में सवार थे। जो बागवत के करीब दो महीने बाद बुधवार शाम मॉस्को के उत्तर-पश्चिम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में सवार लोगों में से कोई भी नहीं बच पाया है।

पुतिन ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति जताई संवेदना

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्होंने प्रिगोझिन के बारे में बात की। उन्होंने जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि इस हादसे में प्रिगोझिन की मौत हो गई है। रूसी राष्ट्रपति ने प्रिगोझिन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ गंभीर गलतियां भी की थीं।

पश्चिमी देशों के नेताओं ने पुतिन पर उठाए सवाल

वहीं, पश्चिमी देशों के राजनेताओं का मानना है कि पुतिन ने सेना के नेतृत्व के खिलाफ 23-34 जून को विद्रोह शुरू करने के लिए प्रिगोझिन को दंडित करने के लिए उन्हें मारने का आदेश दिया था। जो साल 1999 में पुतिन के सत्ता में आने के बाद से उनक शासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती थे।

क्रेमलिन ने पश्चिमी देशों के आरोपों को किया खारिज

हालांकि, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को इन आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि इस जैसे कई अन्य आरोप झूठे हैं। अब इस विमान दुर्घटना और येवगेनी प्रिगोझिन सहित विमान के यात्रियों की दुखद मौतों को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। बेशक, पश्चिम में यह सभी अटकलें एक प्रसिद्ध दृष्टिकोण से पेश की गई हैं।

रूसी जांचकर्ताओं ने शुरू की घटना की जांच

उन्होंने कहा कि यह सब बिल्कुल झूठ है और यहां इस मुद्दे को कवर करते समय अपने आप को तथ्यों पर आधारित करना आवश्यक है। अभी तक बहुत सारे तथ्य नहीं हैं। बता दें कि रूसी जांचकर्ताओं ने घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्हें क्या संदेह है कि विमान अचानक आसमान से नीचे कैसे गिर गया। उन्होंने मलबे से बरामद 10 शवों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।