यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Prigozhin Death: वैगनर प्रमुख की मौत पर राष्ट्रपति Vladimir Putin का पहला बयान, दुर्घटना को बताया त्रासदी
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की विमान दुर्घटना में मौत पर दुख जताया है। उन्होंने वैगनर प ...और पढ़ें

HighLights
- वैगनर प्रमुख की मौत के बाद आया राष्ट्रपति पुतिन का बयान
- विमान दुर्घटना को बताया त्रासदी, येवगेनी प्रिगोझिन को बताया प्रतिभाशाली व्यक्ति
मास्को, एएनआई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की विमान दुर्घटना में मौत पर दुख जताया है। उन्होंने वैगनर प्रमुख को प्रतिभाशाली व्यक्ति बताते हुए कहा कि येवगेनी प्रिगोझिन ने कुछ गलतियां कींं। राष्ट्रपति पुतिन ने अपने बयान में कहा कि प्रिगोझिन ने यूक्रेन युद्ध में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने अल जजीरा के हवाले से यह जानकारी दी है।
राष्ट्रपति पुतिन ने घटना को बताया त्रासदी
टेलीविजन पर प्रसारित टिप्पणियों में राष्ट्रपति पुतिन ने दुर्घटना को एक त्रासदी बताते हुए घटना में मारे गए सभी पीड़ितों के परिवारों के प्रति गंभीर संवेदना व्यक्त की है। मालूम हो कि प्रिगोझिन के साथ-साथ जहाज पर सवार अन्य नौ लोगों की भी मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि इस हादसे की जांच की जा रही है और जांच की रिपोर्ट आने में कुछ समय लगेगा।
उन्होंने अपने बयान में कहा
वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे, जिन्होंने गलतियां कीं लेकिन उन्होंने यूक्रेन युद्ध में "महत्वपूर्ण योगदान" दिया।
प्रिगोझिन ने रूसी नेतृत्व के खिलाफ किया था विद्रोह
मालूम हो कि प्रिगोझिन द्वारा रूस के सैन्य नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करने के कुछ महीनों बाद विमान दुर्घटना हुई है। रूस की संघीय हवाई परिवहन एजेंसी ने कहा कि बुधवार को एम्ब्रेयर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच शुरू कर दी गई है।