विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia-Ukraine: रूस ने क्रीमिया के ऊपर यूक्रेन द्वारा छोड़े गए 42 ड्रोन किए नष्ट, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Fri, 25 Aug 2023 08:23 AM (IST)

रूस और यूक्रेन के बीच काफी लंबे समय से युद्ध जारी है। इस दौरान युद्ध में दोनों देशों को आर्थिक ...और पढ़ें

रूस ने क्रीमिया के ऊपर यूक्रेन द्वारा छोड़े गए 42 ड्रोन किए नष्ट
रूस ने क्रीमिया के ऊपर यूक्रेन द्वारा छोड़े गए 42 ड्रोन किए नष्ट

मॉस्को, एजेंसी। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस युद्ध के दौरान दोनों देशों को आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी सेना ने शुक्रवार तड़के यूक्रेन द्वारा क्रीमिया प्रायद्वीप पर छोड़े गए 42 ड्रोन नष्ट कर दिए।

मंत्रालय ने कहा कि 9 ड्रोन वायु रक्षा बलों द्वारा नष्ट कर दिए गए, जबकि 33 को इलेक्ट्रॉनिक युद्ध द्वारा मार गिराया गया। सभी ड्रोन्स को उनके लक्ष्य पर पहुंचने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त कर दिया गया।

बता दें कि रूस ने 2014 में क्रीमिया को यूक्रेन से अलग कर लिया था।

क्रीमिया के बंदरगाह शहर सेवस्तोपोल के मॉस्को-नियुक्त गवर्नर मिखाइल रजवोजायेव ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा कि सेवस्तोपोल के बाहरी इलाके में, खेरसोन प्रांत में कई ड्रोन नष्ट कर दिए गए हैं।

इससे पहले, रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि उन्होंने मॉस्को क्षेत्र की सीमा से लगे कलुगा क्षेत्र के ऊपर यूक्रेन द्वारा प्रक्षेपित एक मिसाइल को मार गिराया है। इस दौरान हुए हमलों से किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई थी। इस हमले के लिए रूस ने यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया था।

यूक्रेन द्वारा रूस में हमला होने के बाद रूसी हवाई अड्डों ने कुछ घंटों के लिए उड़ानें बंद कर दी थी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।