Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Russia: रूस ने मॉस्को में 2 यूक्रेनी ड्रोनों को किया नष्ट, लगभग 50 उड़ानें हुई बाधित

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 01:29 PM (GMT+05:30)

    रूस ने सोमवार को मॉस्को की तरफ आ रहे दो यूक्रेनी ड्रोनों (Ukraine Drone in Moscow ) के हमलों को नाकाम कर दिया। इस दौरान मॉस्को में 50 विमान उड़ानें बा ...और पढ़ें

    रूस ने मॉस्को में 2 यूक्रेनी ड्रोनों को किया नष्ट (Image: File Photo)
    रूस ने मॉस्को में 2 यूक्रेनी ड्रोनों को किया नष्ट (Image: File Photo)

    HighLights

    1. रूस ने मॉस्को की तरफ आ रहे दो यूक्रेनी ड्रोनों के हमलों को नाकाम किया
    2. इस दौरान मॉस्को में 50 विमान उड़ानें बाधित रही
    3. हाल के महीनों में रूसी राजधानी पर ड्रोन हमले आम हो गए हैं

    मॉस्को, एजेंसी। रूस ने सोमवार को मॉस्को की तरफ आ रहे दो यूक्रेनी ड्रोनों के हमलों को नाकाम कर दिया। इस दौरान मॉस्को में 50 विमान उड़ानें बाधित रही। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया की मॉस्को के पश्चिम रुजस्की जिले में एक यूक्रेनी ड्रोन को जाम किया और बाद में पास के इस्ट्रिंस्की जिले में एक और ड्रोन को नष्ट कर दिया।

    रूसी विमानन प्राधिकरण रोसावियात्सिया ने कहा कि मॉस्को के चार मुख्य हवाई अड्डों -वनुकोवो, डोमोडेडोवो, शेरेमेतयेवो और जुकोवस्की से आगमन और प्रस्थान प्रतिबंधित कर दिया गया था। इस कारण 45 यात्री विमान और दो मालवाहक विमान बाधित हुए।

    रूसी अधिकारियों ने दी चेतावनी

    रूसी अधिकारियों ने बार-बार चेतावनी दी है कि मॉस्को के ऊपर उड़ान भरने वाले सैन्य ड्रोन एक बड़ी आपदा का कारण बन सकता है, क्योंकि इसके आसपास के क्षेत्र में लगभग 22 मिलियन लोगों की आबादी है। मई की शुरुआत में क्रेमलिन के ऊपर दो ड्रोन नष्ट किए जाने के बाद से रूस के अंदर ड्रोन हवाई हमले बढ़ गए हैं।

    हाल के महीनों में रूसी राजधानी पर ड्रोन हमले आम हो गए हैं। मतदान से संकेत मिलता है कि यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के लिए समर्थन उच्च स्तर पर है। हालांकि, रूस में मतदान कितना सटीक है, इस पर सवाल खड़े होते हैं। यूक्रेन आम तौर पर इस पर टिप्पणी नहीं करता है कि रूसी क्षेत्र पर हमलों के पीछे कौन है?