विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia-Ukraine: रूस में यूक्रेनी ड्रोन का हमला, मॉस्को के तीन प्रमुख एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 27 Aug 2023 10:23 AM (IST)

मॉस्को और यूक्रेनी सीमा के पास यूक्रेनी ड्रोन से हमले किए गए। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो ...और पढ़ें

मॉस्को के तीन प्रमुख एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद (Image: Representative)
मॉस्को के तीन प्रमुख एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद (Image: Representative)

HighLights

  1. रूस में शनिवार (26 अगस्त) को कई ड्रोन हमले हुए
  2. तीन प्रमुख हवाई अड्डों को फिर से अस्थायी रूप से बंद किया गया
  3. मॉस्को को निशाना बना रहा यूक्रेनी ड्रोन

मॉस्को, एजेंसी। Russia-Ukraine War: रूस में शनिवार (26 अगस्त) को कई ड्रोन हमले हुए , जिसमे कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। बढ़ते हवाई हमलों को देखते हुए मॉस्को के तीन प्रमुख हवाई अड्डों को फिर से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने जानकारी देते हुए बताया की वायु रक्षा प्रणालियों ने क्रेमलिन से लगभग 50 किमी पश्चिम में मॉस्को क्षेत्र के इस्तरा जिले में यूक्रेन के ड्रोन को मार गिराया है।

कुछ घंटों के लिए उड़ानें निलंबित

टीएएसएस समाचार एजेंसी ने बताया की यूक्रेन द्वारा ड्रोन हमलों के कारण मॉस्को के शेरेमेतयेवो, डोमोडेडोवो और वनुकोवो हवाईअड्डों ने कुछ घंटों के लिए उड़ानें निलंबित कर दीं।

क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा कि रूस के दक्षिण-पश्चिम में यूक्रेन की सीमा से लगे बेलगोरोड क्षेत्र में ड्रोन के छर्रे लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यूक्रेन की गोलाबारी में उराजोवो गांव में छह लोग घायल हो गए और 16 घर पूकी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि, रूस के पश्चिम में यूक्रेन की सीमा से लगे ब्रांस्क क्षेत्र में रूसी वायु सेना ने एक ड्रोन को मार गिराया।

मॉस्को को निशाना बना रहा यूक्रेनी ड्रोन

ब्रांस्क क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने कहा कि यूक्रेन की सेना ने सीमा के पास किरिलोव्का गांव पर ताबड़तोड़ गोलाबारी की, जिससे चार घर क्षतिग्रस्त हो गए। किसी भी घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। कथित हमलों पर यूक्रेन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

कीव शायद ही कभी सार्वजनिक रूप से रूस के अंदर हमलों की जिम्मेदारी लेता है। दक्षिणी रूस में सीमा पार से गोलाबारी और ड्रोन हमले कई महीनों से अक्सर होते आ रहे हैं, लेकिन मॉस्को को निशाना बनाकर ड्रोन हमले करना एक हालिया घटना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।