Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कीव के बाहरी इलाके में रूस का ताबड़तोड़ हमला, गूंजी धमाकों की आवाज; यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 08:20 AM (GMT+05:30)

    यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहरी इलाके में रविवार तड़के रूसी हवाई हमले किए गए। कीव सैन्य प्रशासन ने टेलीग्राम पर बताया की यूक्रेन लगातार कीव पर हो रहे ...और पढ़ें

    कीव के बाहरी इलाके में रूस का ताबड़तोड़ हमला (Image: Representative)
    कीव के बाहरी इलाके में रूस का ताबड़तोड़ हमला (Image: Representative)

    HighLights

    1. यूक्रेन लगातार कीव पर हो रहे हवाई हमले को विफल कर रहा
    2. कीव सैन्य प्रशासन ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर दी जानकारी
    3. रविवार तड़के कीव के बाहरी इलाके में रूसी हवाई हमले हुए

    कीव, एजेंसी। Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लगभग एक साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। यूक्रेनी ड्रोन को रूस की राजधानी मॉस्को में देखा जा रहा है, तो रूस भी यूक्रेन की राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ हवाई हमले (air attack on Kyiv) करने से पीछे नहीं हट रहा है।

    कीव पर हवाई हमले, यूक्रेन में अलर्ट

    इसी घटनाक्रम में अब कीव सैन्य प्रशासन ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर बताया की यूक्रेन लगातार कीव पर हो रहे हवाई हमले को विफल कर रहा है। रविवार तड़के कीव के बाहरी इलाके में रूसी हवाई हमले (Russian air attack on Kyiv) हुए, जिसे यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणालियां नाकाम करने में सफल रही। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के एक गवाह ने कीव में हो रहे धमाकों की आवाज की सूचना भी दी है। बता दें कि पूरे यूक्रेन में सुबह 5 बजे हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया था।

    रूस के पूर्व राष्ट्रपति का दावा

    दो देशों के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए रूस के पूर्व राष्ट्रपति और सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने दावा किया कि मॉस्को और कीव के बीच चल रहा युद्ध दशकों तक जारी रह सकता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि पश्चिम को हार का सामना करना तय है, भले ही इसमें वर्षों या दशकों का समय लगे। पूर्व क्रेमलिन नेता ने चेतावनी दी कि रूस लड़ाई हार गया है और पश्चिम भी 'नष्ट' हो जाएगा।