Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रूस ने अमेरिका के दो राजनयिकों को किया निष्कासित, सात दिनों के भीतर देश छोड़ने का दिया आदेश

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 05:30 AM (IST)

    रूस के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को दो अमेरिकी राजनयिकों को सात दिनों के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया। इन राजनयिकों पर अवैध गतिविधियों में शामिल होने ...और पढ़ें

    रूस ने अमेरिका के दो राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है।
    रूस ने अमेरिका के दो राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है।

    मॉस्को, एपी। रूस के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को दो अमेरिकी राजनयिकों को सात दिनों के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया। इन राजनयिकों पर अवैध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

    अमेरिकी राजनयिकों पर रूस का आरोप

    रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस में अमेरिकी दूतावास के अधिकारी जेफरी सिलिन और डेविड बर्नस्टीन अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मचारी के साथ संपर्क में रहे, जिसे इस साल की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था।

    यह भी पढ़ेंः Kim Jong In Moscow: किम जोंन के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन; बीफ, केकड़ा सहित परोसे गए अनोखे व्यंजन

    पूर्व कर्मचारी पर यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई और संबंधित मुद्दों के बारे में अमेरिकी राजनयिकों के लिए जानकारी इकट्ठा करने का आरोप था। रूस में अमेरिकी राजदूत लिन ट्रेसी को गुरुवार को मंत्रालय में तलब किया गया। उन्हें सिलिन तथा बर्नस्टीन को निष्कासित किए जाने की सूचना दी गयी।

    अमेरिका ने की रूसी कदम की आलोचना

    मॉस्को में अमेरिकी दूतावास ने बयान में कहा कि अमेरिकी सरकार 'उचित जवाब' देगी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने वाशिंगटन में कहा कि रूस ने राजनयिक जुड़ाव के बजाय टकराव को चुना है। हम उनके कार्यों का उचित जवाब देंगे।

    यह भी पढ़ेंः Russia Ukraine War: क्रीमिया ब्रिज पर कार के चलने पर लगी रोक, क्या एक बार फिर यूक्रेन के निशाने पर है ये पुल?

    स्लोवाकिया का रूसी राजनयिक के खिलाफ कार्रवाई

    इस बीच स्लोवाकिया ने गुरुवार को कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन करने को लेकर देश की राजधानी ब्रातिस्लावा में रूसी दूतावास के एक राजनयिक को निष्कासित कर रहा है। उसने उल्लंघन की कोई जानकारी नहीं दी। स्लोवाकिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि राजनयिक को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

    खबरें और भी